विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi ने 2016 में अपने सबसे लंबे संबोधन से तोड़ा था जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड, किस साल कितनी देर दिया भाषण

By Sonu GuptaEdited By: Sonu Gupta
Published: Mon, 14 Aug 2023 11:54 PM (IST)

77वें स्वतंत्रता दिवस (77th Independence Day) के मौके पर दिल्ली के लाल किले पर भव्य समारोह का आयोजित किया जाएगा। ...और पढ़ें

पीएम मोदी अब तक कुल नौ बार दिए है लाल किले से भाषण।
पीएम मोदी अब तक कुल नौ बार दिए है लाल किले से भाषण।

HighLights

  1. पीएम मोदी 10वीं लाल किले की प्राचीर से करेंगे देशवासियों को संबोधित
  2. 2016 में दिया था सबसे लंबा 94 मिनट का भाषण

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। 77वें स्वतंत्रता दिवस (77th Independence Day) के मौके पर दिल्ली के लाल किले पर भव्य समारोह का आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) लाल किले (Red Fort) की प्राचीर से देश को 10वीं बार संबोधित करेंगे। साल 2014 में पहली बार पीएम बनने के बाद वह लगातार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से ध्वजारोहण करते आ रहे हैं। हालांकि, इस बार पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर से देश के नाम अपने संबोधन में क्या कहेंगे इस पर सभी की नजर हैं।

10वीं बार देश को करेंगे संबोधित

अपने धारदार भाषण के लिए पहचाने जाने वाले पीएम मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद अब तक कुल नौ बार लाल किले से देश को संबोधित कर चुके हैं। हालांकि, मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वह देश को 10वीं बार संबोधित करेंगे। मालूम हो कि पीएम मोदी ने लाल किले से अब तक का सबसे लंबा भाषण साल 2016 में दिया था। उस दौरान प्रधानमंत्री ने 94 मिनट तक देशवासियों को संबोधित किया था।

इस मामले में पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से अपने भाषण से देश को संबोधित करते हुए हर बार नया कीर्तिमान रचते हैं। पीएम मोदी इस बार लगातार 10वीं बार देश को संबोधित करने वाले पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बन जाएंगे। मालूम हो कि इससे पहले सबसे ज्यादा भाषण देने वालों की सूची में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह शामिल हैं। पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को कुल 17 बार संबोधित किया था। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने इस मौके पर 16 बार भाषण दिया था, जबकि साल 2004 से 2014 तक पीएम रहे मनमोहन  सिंह ने 10 बार लोगों को संबोधित किया था।  

अटल बिहारी वाजपेयी ने लगातार 6 बार किया था देश को संबोधित

मालूम हो कि पीएम मोदी लाल किले से सबसे अधिक बार झंडा फहराने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने अब तक कुल नौ बार लाल किले से देश को संबोधित किया है। 15 अगस्त, 2023 को वह लगातार 10वीं बार लाल किले से ध्वजारोहण करेंगे, जिसके बाद यह आंकड़ा कुल 10 हो जाएगा। इससे पहले पीएम मोदी से पहले गैर-कांग्रेसी के तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने  साल 1998 से 2003 के बीच लगातार छह बार देश को संबोधित किया था।

2017 में दिया था सबसे छोटा भाषण

पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अब तक का सबसे छोटा भाषण साल 2017 में दिया था। इस दौरान उन्होंने 56 मिनट तक भाषण दिया था। वहीं, साल 2016 में उन्होंने 94 मिनट तक देशवासियों को संबोधित कर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया था, जिसमें उन्होंने साल 1947 में 72 मिनट तक पूरे देशवासियों को संबोधित किया था। पीएम मोदी ने पिछले साल यानी 2022 में लाल किले से 82 मिनट तक देशवासियों को संबोधित किया था। वहीं, पहली बार पीएम बनने के बाद साल 2014 में उन्होंने 65 मिनट तक भाषण दिया था। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।