Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'गाजा में स्थिति गंभीर, वहां से लोगों को निकालना थोड़ा मुश्किल', भारतीयों के फंसे होने को लेकर विदेश मंत्रालय का बयान

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 06:50 PM (IST)

    भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि गाजा में उत्पन्न परिस्थिति को लेकर भारत चिंतित है। गाजा में भारतीयों के फंसे होने के सवाल पर ...और पढ़ें

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इजरायल और हमास युद्ध पर प्रेस को संबोधित करते हुए। (फोटो- एएनआई)
    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इजरायल और हमास युद्ध पर प्रेस को संबोधित करते हुए। (फोटो- एएनआई)

    HighLights

    1. इजरायल में करीब 1400 लोगों की मौत।
    2. गाजा में कम से कम 3300 लोगों की मौत।
    3. गाजा के अस्पताल में रॉकेट हमले में 470 की मौत।

    पीटीआई, नई दिल्ली। हाल ही में गाजा के एक अस्पताल पर रॉकेट हमले के बाद भारत ने इसपर चिंता जताया है। भारत ने इजरायल-हमास युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करने का आह्वान किया है।

    गाजा से लोगों को निकालना थोड़ा मुश्किलः भारतीय विदेश मंत्रालय

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि गाजा में उत्पन्न परिस्थिति को लेकर भारत चिंतित है। गाजा में भारतीयों के फंसे होने के सवाल पर बागची ने कहा कि वहां (गाजा) पहले तकरीबन चार लोग थे, लेकिन अभी स्पष्ट आंकड़े नहीं है। उन्होंने कहा कि गाजा में स्थिति ऐसी है कि वहां से निकलना थोड़ा मुश्किल है।

    इजरायल से अब तक 1200 लोगों की सुरक्षित वापसी

    ऑपरेशन अजय को लेकर अरिंदम बागची ने कहा कि अजय ऑपरेशन के तहत पांच विमान से 1200 लोग वापस लाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें 18 नेपाली नागरिक भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और भी विमान भेजने का प्लान है।

    यह भी पढ़ेंः 'ऑपरेशन अजेय' के तहत भारत ने नेपाल के नागरिकों को भी जंग से बाहर निकाला, विदेश मंत्री सऊद ने जयशंकर को कहा- 'थैंक्यू यू'

    भारत ने बातचीत का रास्ता अपनाने पर दिया जोर

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हमने इजरायल पर हुए भीषण हमले की कड़ी निंदा की है और पूरी दुनिया को आतंकवाद से निपटने के लिए एकजुट होना चाहिए। फलस्तीन और इजरायल को लेकर अरिंदम बागची ने कहा कि हमने पहले भी बातचीत पर जोर दिया है और अभी भी उसी को दोहरा रहे हैं।

    गाजा में अस्पताल पर हमले की वैश्विक निंदा

    बता दें कि मंगलवार को गाजा के एक अस्पताल में एक रॉकेट हमला हुआ था, जिसमें करीब 470 लोगों की मौत हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय समुदायों ने इस घटना की कड़ी निंदा की थी। साथ ही भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया था। पीएम मोदी ने कहा दुख जताते हुए कहा कि इस युद्ध में निर्दोष नागरिकों की जान लेने वाले लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

    खबरें और भी

    इजरायल ने रॉकेट हमले से किया किनारा

    गाजा के अस्पताल पर हुए हमले को लेकर फलस्तीन के अधिकारियों ने इजरायल को दोषी ठहराया है, जबकि इजरायल ने इसे बेबुनियाद बताया है। इस पर इजरायल का कहना है कि ये घटना इस्लामिक जिहाद द्वारा गाजा से लॉन्च किए गए एक रॉकेट के कारण हुई।

    यह भी पढ़ेंः Israel-Hamas War: PM मोदी ने फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से की बात, बोले- मानवीय सहायता भेजते रहेंगे

    सात अक्टूबर को इजरायल में हुआ था हमला

    बता दें कि हमास ने सात अक्टूबर को इजरायल पर हमला किया था। इस हमले में इजरायल में करीब 1400 लोगों की मौत हो गई और 3800 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं, फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इजरायल के जवाबी हमले में गाजा में कम से कम 3300 लोगों की मौत हुई है और 12000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।