Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Istanbul Blast: भारत ने इस्तांबुल विस्फोट में लोगों की मृत्यु पर जताया शोक, घायलों के स्वस्थ होने की कामना की

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 13 Nov 2022 11:42 PM (IST)

    Istanbul Blast भारत ने इस्तांबुल में रविवार को हुए भीषण विस्फोट में लोगों की मौत पर तुर्किये सरकार और वहां के लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। व ...और पढ़ें

    Istanbul Blast: भारत ने इस्तांबुल विस्फोट में लोगों की मृत्यु पर जताया शोक (फोटो एएनआइ)
    Istanbul Blast: भारत ने इस्तांबुल विस्फोट में लोगों की मृत्यु पर जताया शोक (फोटो एएनआइ)

    नई दिल्ली, एजेंसी। भारत ने रविवार को तुर्किये की राजधानी इस्तांबुल में हुए विस्फोट में मारे गए लोगों के निधन पर दुख जताया है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने विस्फोट में घायल हुए लोगों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

    भारत ने इस्तांबुल विस्फोट पर जताया दुख

    दरअसल, मध्य इस्तांबुल में हुए घातक विस्फोट में कम से कम छह लोग मारे गए और 53 घायल हो गए हैं। भारत ने इस विस्फोट को लेकर दुख जताया और तुर्की के लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्विटर पर लिखा कि भारत आज इस्तांबुल में हुए विस्फोट में मारे गए लोगों के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ भी हैं जो घायल हुए हैं। हम उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

    US Dallas Air Show: डलास एयर शो के दौरान आपस में टकराए दो युद्धक विमान, 6 लोगों की मौत

    हमले में 6 लोगों की हुई मौत, 53 लोग घायल

    बता दें कि तुर्किये की राजधानी सेंट्रल इस्तांबुल के व्यस्त इस्तिकलाल एवेन्यू में रविवार शाम एक विस्फोट हुआ था। जिसमें 6 लोगों की की मौत हो गई है और 53 लोग घायल हो गए है। धमाका स्थानीय समयानुसार शाम करीब 4 बजकर 20 मिनट पर हुआ था। हालांकि, धमाके का कारण अभी पता नहीं चला है। वहीं, तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोआन ने एक संवाददाता सम्मेलन में विस्फोट को आतंकवाद का संदिग्ध कृत्य बताया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के माध्यम से तुर्किये देश पर कब्जा करने के प्रयास सफल नहीं होंगे।

    यह भी पढ़ें- Istanbul Blast: तुर्किये की राजधानी इस्तांबुल में विस्फोट, छह की मौत; कई घायल

    यह भी पढ़ें- रूसी सेना ने खेरसान से वापसी का किया एलान, लोगों ने मनाया जश्न; जेलेंस्की बोले- पूरे यूक्रेन को आजाद कराएंगे

    खबरें और भी