विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैं आगे के लिए उत्साहित हूं... राष्ट्रपति मुर्मू ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो और देशवासियों को दी बधाई

By Babli KumariEdited By: Babli Kumari
Published: Thu, 24 Aug 2023 08:16 AM (GMT+05:30)

Chandrayaan-3 राष्ट्रपति मुर्मू ने इस मौके पर बधाई देते हुए कहा मैं एक बार फिर विक्रम-लैंडर के अंदर से प्रज्ञान-रोवर ...और पढ़ें

राष्ट्रपति मुर्मू ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर सभी देशवासियों को दी बधाई (फाइल फोटो)
राष्ट्रपति मुर्मू ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर सभी देशवासियों को दी बधाई (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसी। 'चंद्रयान-3' ने चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रचकर भारत का नाम दुनियाभर में रौशन कर दिया। इसे लेकर तमाम राजनेताओं की तरफ से प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने इसरो टीम और सभी देशवासियों को इस मौके पर बधाई दीं हैं। 

राष्ट्रपति मुर्मू ने इस मौके पर बधाई देते हुए कहा, "मैं एक बार फिर विक्रम-लैंडर के अंदर से प्रज्ञान-रोवर की सफल लैंडिंग के लिए इसरो टीम और सभी साथी नागरिकों को बधाई देती हूं। मैं अपने साथी नागरिकों और वैज्ञानिकों के साथ उत्साह के साथ उस जानकारी और विश्लेषण की प्रतीक्षा कर रही हूं जो प्रज्ञान हासिल करेगा और चंद्रमा के बारे में हमारी समझ को समृद्ध करेगा।"

पीएम मोदी इस वक्त साउथ अफ्रीका की यात्रा पर हैं। इसरो की इस कामयाबी को लेकर उन्होंने साउथ अफ्रीका से ही भारत के लोगों को बधाई दी। पीएम ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि, "पल भारत का है, इसके लोगों का है। कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं।"

भारत ने रचा इतिहास 

अंतरिक्ष अभियान में बड़ी छलांग लगाते हुए भारत का चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा, जिससे देश चांद के इस क्षेत्र में उतरने वाला दुनिया का पहला तथा चंद्र सतह पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है।

भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में यह ऐतिहासिक उपलब्धि ऐसे समय मिली है जब कुछ दिन पहले रूस का अंतरिक्ष यान ‘लूना 25’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के मार्ग में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

गत 14 जुलाई को 41 दिन की चंद्र यात्रा पर रवाना हुए चंद्रयान-3 की सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ और इस प्रौद्योगिकी में भारत के महारत हासिल करने से पूरे देश में जश्न का माहौल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।