Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साइबर अपराधों को रोकने के लिए जामताड़ा, मेवात सहित सात जगहों पर JCCT गठित

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 08:39 PM (IST)

    केंद्र सरकार ने देश में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जामताड़ा, मेवात सहित सात प्रमुख स्थानों पर संयुक्त साइबर समन्वय टीमें (जेसीसीटी) बना ...और पढ़ें

    साइबर अपराधों को रोकने के लिए 7 जगहों पर JCCT गठित।

    साइबर अपराधों को रोकने के लिए 7 जगहों पर JCCT गठित।

    HighLights

    1. सात प्रमुख साइबर फ्राड हाटस्पॉट में जेसीसीटी का गठन।

    2. आई4सी के तहत अहमदाबाद, हैदराबाद, चंडीगढ़ में भी टीमें स्थापित।

    3. साइबर अपराधों की प्रभावी जांच और कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए झारखंड के जामताड़ा और हरियाणा के मेवात समेत सात प्रमुख साइबर फ्राड हाटस्पॉट में संयुक्त साइबर समन्वय टीम (जेसीसीटी) का गठन किया है।

    लोकसभा में गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने लिखित उत्तर में बताया कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) के तहत अहमदाबाद, हैदराबाद, चंडीगढ़, विशाखापत्तनम और गुवाहाटी में भी ये टीमें स्थापित की गई हैं।

    मंत्री ने कहा कि इन टीमों का उद्देश्य विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि कई राज्यों में फैले साइबर अपराधों की प्रभावी जांच और कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इसके लिए आई4सी ने ‘समन्वय’ प्लेटफॉर्म विकसित किया है, जो साइबर अपराध से जुड़े आंकड़ों के साझा उपयोग, विश्लेषण और प्रबंधन का काम करता है।

    वहीं ‘प्रतिबिंब’ मॉड्यूल अपराधियों और साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क की लोकेशन की पहचान कर जांच एजेंसियों को तकनीकी और कानूनी सहायता उपलब्ध कराता है।

    सरकार के अनुसार, इन प्रणालियों की मदद से अब तक 29,837 से अधिक आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है और और साइबर जांच में मदद के लिए 2.33 लाख से ज्यादा शिकायतों पर कार्रवाई की गई है। सरकार ने साइबर जांच को मजबूत करने के लिए ‘सहयोग’ और ‘साइट्रेन’ जैसे प्लेटफॉर्म भी शुरू किए हैं।

    (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    खबरें और भी