Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Modi On Mahavir Jayanti: 'मानवता के लिए सुरक्षित स्वर्ग है भारत', PM Modi ने कहा- पूरी दुनिया को हमसे उम्मीद

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 21 Apr 2024 03:54 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने वैश्विक कल्याण के लिए भारत की प्रतिब ...और पढ़ें

    PM Modi ने कहा- पूरी दुनिया को हमसे उम्मीद। फोटोः एएनआई।
    PM Modi ने कहा- पूरी दुनिया को हमसे उम्मीद। फोटोः एएनआई।

    HighLights

    1. आज संघर्ष में फंसी दुनिया भारत से शांति की उम्मीद कर रही है- PM Modi
    2. भगवान महावीर का ये 2,550वां निर्वाण महोत्सव हजारों वर्ष का एक दुर्लभ अवसर है- प्रधानमंत्री मोदी

    एएनआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने वैश्विक कल्याण के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि भारत दुनिया की सबसे पुरानी जीवित सभ्यता होने के साथ-साथ मानवता के लिए एक सुरक्षित स्वर्ग है। उन्होंने कहा कि यह देश सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए सोचता है।

    पूरी दुनिया को भारत से उम्मीद

    वैश्विक मंच पर भारत की उभरती भूमिका का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस नई जिम्मेदारी का श्रेय भारत की बढ़ती क्षमताओं और विदेश नीति को जाता है। उन्होंने कहा कि आज संघर्ष में फंसी दुनिया भारत से शांति की उम्मीद कर रही है। उन्होंने कहा कि आज भारत इस भूमिका में आया है क्योंकि हम वैश्विक मंचों पर पूरे विश्वास के साथ सत्य और अहिंसा को सामने रखते हैं।

    प्रधानमंत्री ने निर्वाण महोत्सव को बताया दुर्लभ अवसर

    उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का ये 2,550वां निर्वाण महोत्सव हजारों वर्ष का एक दुर्लभ अवसर है। ऐसे अवसर कई विशेष संयोगों को भी जोड़ते हैं। ये वो समय है, जब भारत अमृतकाल के शुरुआती दौर में है। देश आजादी के शताब्दी वर्ष को स्वर्णिम शताब्दी बनाने के लिए काम कर रहा है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस साल हमारे संविधान को भी 75 वर्ष होने जा रहे हैं। इसी समय देश में एक बड़ा लोकतांत्रिक उत्सव भी चल रहा है। देश का विश्वास है कि यहीं से भविष्य की नई यात्रा शुरू होगी।

    पीएम मोदी ने जारी किया सिक्का

    पीएम मोदी ने महावीर जयंती के इस शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चुनाव के कठिन समय में ऐसे पवित्र कार्यक्रम में शामिल होना मन को शांति दे रहा है। उन्होंने भारत मंडपम में महावीर जयंती के अवसर पर 2550वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव के उद्घाटन पर एक स्मारक टिकट और सिक्का जारी किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election: 'कांग्रेस ने डिजिटल भुगतान का उड़ाया मजाक', बेंगलुरु में इंडी गठबंधन पर जमकर बरसे PM Modi

    यह भी पढ़ेंः 'भाषणों से लगता है मोदी देश के नहीं, भाजपा के पीएम', शरद पवार बोले- PM Modi पर राष्ट्र के नेतृत्व की जिम्मेदारी