Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'यात्रा करने से बचें' कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 03:06 PM (IST)

    India Canada Rowकनाडा के पीएम द्वारा कनाडा की संसद में भारत को लेकर किए गए बयानबाजी से दोनों देशों में सियासी खटास पैदा हो गई है। कनाडा द्वारा लागए ग ...और पढ़ें

    भारत ने कनाडा में भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए जारी किया एडवाजरी (फाइल फोटो)
    भारत ने कनाडा में भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए जारी किया एडवाजरी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए भारत ने जारी किया एडवाइजरी
    2. भारतीय नागरिकों और कनाडा की यात्रा पर विचार करने वाले लोगों को किया गया अलर्ट
    3. भारत के विदेश मंत्रालय ने कनाडा में भारतीय लोगों के लिए जारी किया ट्रैवल एडवाइजरी

    नई दिल्ली, एजेंसी। भारत ने कनाडा के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी इस एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों और कनाडा की यात्रा पर विचार करने वाले लोगों से अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को कनाडा के उन क्षेत्रों की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है जहां भारत विरोधी गतिविधियां देखी गई हैं।

    एडवाइजरी में कहा गया है कि हाल ही में भारतीय राजनयिकों और भारतीयों को निशाना बनाया गया है, जो भारत विरोधी एजेंडे का विरोध करते हैं। इसलिए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे कनाडा के उन क्षेत्रों और संभावित स्थानों की यात्रा करने से बचें जहां ऐसी घटनाएं देखी गई हैं।

    विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि कनाडा में भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए कनाडाई अधिकारियों के साथ संपर्क में रहेंगे। कनाडा में बिगड़ते सुरक्षा माहौल को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने विशेष रूप से भारतीय छात्रों को अत्यधिक सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 

    पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की मुलाकात 

    भारत और कनाडा के बिगड़ते रिश्तों के बीच भारत एक्शन मोड में है। दोनों देशों में चल रहे तनाव के बीच बुधवार को संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुलाकात की है।

    खबरें और भी