विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India-Maldives Row: विवाद के बीच भारतीय और मालदीव राजदूतों की बैठक पर लगी अटकलें, एक पोस्ट ने लगाया विराम

Published: Mon, 08 Jan 2024 02:18 PM (IST)

India- Maldives Row भारत- मालदीव विवाद के बीच मालदीव में भारतीय उच्चायुक्त ने मालदीव के MoFA में बड़े राजदूत डॉ. ...और पढ़ें

मुनु महावर की मालदीव के उच्चायुक्त के साथ हुई बैठक (सोशल मीडिया)
मुनु महावर की मालदीव के उच्चायुक्त के साथ हुई बैठक (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. मुनु महावर की मालदीव के उच्चायुक्त के साथ हुई बैठक
  2. दोनों राजदूतों की मुलाकातों के बीच लगाई गई कई अटकलें

एजेंसी, नई दिल्ली। India-Maldives Row: भारत विरोधी टिप्पणी करने के बाद भारत और मालदीव के बीच राजनयिक विवाद की शुरुआत हो गया है। इस बीच, मालदीव में भारतीय उच्चायुक्त ने मालदीव के MoFA में बड़े राजदूत डॉ. अली नसीर मोहम्मद से मुलाकात की।

कई अटकलों पर लगा पुर्नविराम

हालांकि, इसको लेकर अटकलें लग रही थी कि यह बैठक भारत द्वारा मालदीव के उच्चायुक्त को तलब करने के कारण है, लेकिन इसी बीच मालदीव में भारतीय उच्चायोग की ओर से एक पोस्ट शेयर किया गया है। दरअसल, भारत विरोधी बयान देने के बाद भारत सरकार की ओर से नई दिल्ली में मौजूद मालदीव के राजदूत को तलब किया था।

भारतीय उच्चायुक्त ने दिया स्पष्टीकरण 

मालदीव में मौजूद भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उच्चायुक्त से मिलने की जानकारी दी। उच्चायोग ने पोस्ट किया, "मालदीव में भारत के उच्चायुक्त मुनु महावर ने आज मालदीव के विदेश मंत्रालय के राजदूत डॉ अली नसीर मोहम्मद के साथ एक पूर्व-निर्धारित बैठक की। इस बैठक में दोनों राजनयिकों ने द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की है।"

भारत सरकार ने किया तलब

दरअसल, सोमवार (8 जनवरी) को भारत में मालदीव के राजदूत इब्राहिम साहिब को समन किया गया था। राजदूत इब्राहिम से मालदीव के कई मंत्रियों के जरिए भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर कड़ी चिंता व्यक्त की गई। हालांकि, मालदीव सरकार ने पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर रविवार को ही तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया और इस टिप्पणी से किनारा काट लिया।

यह भी पढ़ें: 10 Points: पीएम मोदी ने लक्षद्वीप के बारे में क्या कहा, मालदीव को उससे क्या मतलब? सांसद मोहम्मद फैजल ने साधा निशाना

यह भी पढ़ें: India Maldives Row: PM मोदी पर टिप्पणी के बाद सरकार का एक्शन, मालदीव के राजदूत को किया तलब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।