Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत ने विमान में खराबी के बाद जस्टिन ट्रूडो को दिया था 'एयर इंडिया वन' का विकल्प, लेकिन कनाडा ने...

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 01:13 AM (IST)

    कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो अपने देश के लिए रवाना हो गए हैं। मंगलवार दोपहर उन्होंने दिल्ली से कनाडा के लिए उड़ान भरी। हालांकि इससे पहले भारत ने उनके स ...और पढ़ें

    Canada के पीएम Justin Trudeau स्वदेश रवाना (फोटो- एएनआई)
    Canada के पीएम Justin Trudeau स्वदेश रवाना (फोटो- एएनआई)

    HighLights

    1. कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो स्वदेश रवाना
    2. दो दिन से विमान में खराबी की वजह से दिल्ली में रुके थे ट्रडो
    3. भारत ने ट्रूडो को 'एयर इंडिया वन' से भेजने का दिया था प्रस्ताव

    नई दिल्ली, एएनआई। G20 Summit Delhi 2023: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Canadian Prime Minister Justin Trudeau) आखिरकार मंगलवार दोपहर को अपने देश के लिए रवाना हो गए। केंद्रीय इलेक्ट्रानिक और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर उन्हें छोड़ने के लिए एयरपोर्ट आए हुए थे। ट्रूडो विमान में तकनीकी खराबी आने की वजह से अभी तक दिल्ली के एक होटल में रुके हुए थे। हालांकि, इस बीच भारत ने उन्हें 'एयर इंडिया वन' से भेजने का प्रस्ताव भी दिया था, लेकिन कनाडाई पक्ष ने इसे अस्वीकार कर दिया।

    भारत के प्रस्ताव को कनाडा ने ठुकराया

    न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि जब ट्रूडो के विमान में तकनीकी खराबी आई थी, उस समय भारत ने उन्हें एयर इंडिया वन की सेवा देने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन कनाडा ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उसने बैकअप विमान का इंतजार करना ज्यादा अच्छा समझा।

    (G20 Summit के दौरान ट्रूडो)

    यह भी पढ़ें: भारत घूमने आने वाले 80% पर्यटकों में G20 देशों के लोग, शिखर सम्मेलन के बाद पर्यटन उद्योग को अब जगी बड़ी उम्मीद

    आठ सितंबर को दिल्ली आए थे कनाडाई पीएम

    कनाडाई पीएम और उनके साथ आया प्रतिनिधिमंडल दो दिन से दिल्ली में फंसा हुआ था। ट्रूडो आठ सितंबर यानी शुक्रवार को जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आए थे। उन्हें 10 सितंबर को वापस कनाडा जाना था, लेकिन उनके एयरबेस विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसकी वजह से उन्हें दिल्ली में ही रुकना पड़ा। कनाडा के सीबीसी न्यूज के मुताबिक, दिल्ली में रुकने के दौरान भी ट्रूडो ने होटल से काम करना जारी रखा था।

    (कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो)

    यह भी पढ़ें: बनारसी साड़ी, कन्नौज का इत्र, दार्जिलिंग की चाय, देखें जी20 के मेहमानों को PM मोदी ने गिफ्ट में क्या-क्या दिया

    ट्रूडो ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

    ट्रूडो ने G20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी (PM Modi) से भी मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों के बीच कनाडा में खालिस्तान समर्थकों द्वारा लगातार भारत विरोधी गतिविधियां करने को लेकर चर्चा हुई थी।

    खबरें और भी

    (पीएम मोदी के साथ ट्रूडो)

    ट्रू़डो ने पीएम मोदी को दिया आश्वासन

    प्रधानमंत्री ने कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों की गतिविधियों पर कड़ी चिंता जताई थी, जिस पर ट्रूडो ने आश्वासन दिया था कि कनाडा हमेशा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। वह हिंसा को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाएगा।