Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Human Development Index: संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक में सुधरी भारत की स्थिति, 193 देशों में मिला 134वां स्थान

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Thu, 14 Mar 2024 07:23 PM (IST)

    संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक में भारत की रैंकिंग में पिछले साल के मुकाबले एक पायदान का सुधार आया है। 2021 में कुल 193 देशों में भारत की स्थिति 1 ...और पढ़ें

    संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक में भारत को 134वां स्थान। फोटोः undp.org ।
    संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक में भारत को 134वां स्थान। फोटोः undp.org ।

    HighLights

    1. संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक में भारत को 134वां स्थान
    2. एचडीआई में भारत की रैंकिंग में पिछले साल के मुकाबले एक पायदान का सुधार

    पीटीआई, नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) में भारत की रैंकिंग में पिछले साल के मुकाबले एक पायदान का सुधार आया है। 2021 में कुल 193 देशों में भारत की स्थिति 135 थी जो अब वर्ष 2022 में 134 हो गई है। हालांकि, देश ने लैंगिक असमानता सूचकांक को कम करने में खासी सफलता पाई है।

    लैंगिक असमानता में आया सुधार

     2021 में 191 देशों में लैंगिक असमानता में भारत की स्थिति 122 थी, उस रैंक में अब 14 पायदानों का सुधार आया है और उसने वर्ष 2022 में 193 देशों में 108 रैंक हासिल की है। महिला व बाल विकास मंत्रालय के अनुसार विश्व की सबसे अधिक आबादी वाले देश भारत में लैंगिक असमानता सूचकांक (जेंडर इनइक्वालिटी एंडेक्स-जीआईआई) में इस उपलब्धि के बावजूद महिला और पुरुष श्रमिकों की भागीदारी का अंतर अभी भी बहुत बड़ा है।

    2021 में आई थी मामूली गिरावट

    महिला कर्मियों (28.3 प्रतिशत) और पुरुष कर्मियों (76.1 प्रतिशत) के बीच 47.8 प्रतिशत का भारी अंतर है। 2021 में कोरोना काल के चलते भारत के एचडीआई मूल्य में मामूली गिरावट आई थी, लेकिन फिर भी इसमें 2021 के 0.633 के एचडीआई मूल्य की तुलना में 0.644 का इजाफा हुआ है।

    यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: दक्षिण के लिए कांग्रेस का मिशन-50, भाजपा और क्षेत्रीय दलों की मौजूदगी बनाएगी मुकाबलों को त्रिकोणीय

    यह भी पढ़ेंः Lok Sabha elections: 'संविधान बदलना चाहती है भाजपा', BJP के 400 से अधिक सीटों के लक्ष्य पर और क्या कुछ बोले उद्धव ठाकरे?

    खबरें और भी