Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत ने 2023-24 में रक्षा उत्पादन के मूल्य में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि की दर्ज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया दावा

    Updated: Fri, 05 Jul 2024 11:13 AM (GMT+05:30)

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि भारत ने 2023-24 में रक्षा उत्पादन के मूल्य में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि दर ...और पढ़ें

    भारत ने दर्ज की 2023-24 में रक्षा उत्पादन के मूल्य में अधिक वृद्धि- रक्षा मंत्री (फाइल फोटो)
    भारत ने दर्ज की 2023-24 में रक्षा उत्पादन के मूल्य में अधिक वृद्धि- रक्षा मंत्री (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. रक्षा उत्पादन में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत
    2. रक्षा मंत्री राजनाथ ने किया बड़ा दावा

    पीटीआई, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि देश ने 2023-24 में रक्षा उत्पादन के मूल्य में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की है और मेक इन इंडिया कार्यक्रम नए मील के पत्थर पार कर रहा है।

    उन्होंने यह भी कहा कि सरकार भारत को एक अग्रणी वैश्विक रक्षा विनिर्माण केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए अधिक अनुकूल व्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया कार्यक्रम साल दर साल नए मील के पत्थर पार कर रहा है।

    उन्होंने X पर लिखा, भारत ने 2023-24 में रक्षा उत्पादन के मूल्य में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की है। 2023-24 में उत्पादन का मूल्य 1,26,887 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष के उत्पादन मूल्य से 16.8 प्रतिशत अधिक है।

    अपने पोस्ट में उन्होंने रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों और रक्षा उत्पाद बनाने वाले अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों तथा निजी उद्योग सहित भारतीय उद्योग को बधाई दी।

    यह भी पढ़ें- इसी साल अक्टूबर में पाकिस्तान करेगा SCO की मेजबानी, क्या PM मोदी जाएंगे पड़ोसी मुल्क

    यह भी पढ़ें- अमृतपाल और राशिद आज लेंगे लोकसभा सदस्यता की शपथ, राजनीतिक बयान और फोटो-वीडियो बनाने पर होगी पाबंदी

    खबरें और भी