Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'INDIA' नहीं रहेगा भारत का नाम? ईरान-तुर्किये-श्रीलंका समेत ये देश भी इन कारणों से बदल चुके हैं अपना नाम

    By Mohd FaisalEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 08:00 PM (IST)

    India-Bharat row देश का नाम बदलने की चर्चा इस समय जोरों पर है। दुनिया में हमारे देश को भारत (BHARAT) या इंडिया (INDIA) के नाम से जाना जाता है। ऐसी चर् ...और पढ़ें

    India-Bharat row: ईरान-तुर्किये-श्रीलंका समेत ये देश भी इन कारणों से बदल चुके हैं अपना नाम (फोटो जागरण ग्राफिक्स)
    India-Bharat row: ईरान-तुर्किये-श्रीलंका समेत ये देश भी इन कारणों से बदल चुके हैं अपना नाम (फोटो जागरण ग्राफिक्स)

    HighLights

    1. दुनिया के कई देश बदल चुके हैं अपने देश का नाम।
    2. देश का आधिकारिक नाम 'भारत' रखे जाने की उठ रही आवाज।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। India-Bharat row: देश का नाम बदलने की चर्चा इस समय जोरों पर है। दुनिया में हमारे देश को भारत (BHARAT), इंडिया (INDIA) और हिन्दुस्तान के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इंडिया (INDIA) नाम हमें विदेशियों के द्वारा मिला है। ऐसी चर्चाएं हैं कि अधिकारिक रूप से अब इंडिया नाम की जगह इसे भारत (BHARAT) के रूप में जाना जाएगा।

    जी-20 शिखर सम्मेलन के निमंत्रण पत्र पर मंगलवार को 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' (President of India) के स्थान पर 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' (President of BHARAT) लिखे जाने पर कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियां आपत्ति दर्ज कराई हैं, बल्कि यह भी कहा कि सरकार देश का नाम बदलने जा रही है। वहीं, भाजपा ने सवाल किया कि कांग्रेस को देश के सम्मान और गौरव से जुड़े हर विषय पर आपत्ति क्यों है? भारत के संबोधन से विपक्षी दलों को परेशानी क्यों हो रही है। मूल नाम तो भारत ही था।

    इन अटकलों के बीच दुनिया के उन देशों के नामों की चर्चा शुरू हो गई है जिन्होंने समय-समय पर अपने नाम में बदलाव किया है। हम आपको ऐसे ही देशों के नाम बताएंगे, जिन्होंने अपने देश का नाम बदला है।

    इन देशों ने बदलें अपने नाम

    नया नाम पुराना नाम
    ईरान पर्शिया
    म्यांमार बर्मा
    थाईलैंड सियाम
    श्रीलंका सीलोन
    रिपब्लिक ऑफ नॉर्थ मैसेडोनिया मैसेडोनिया
    नीदरलैंड्स हॉलैंड
    इस्वातिनी स्वाजीलैंड
    चेकिया चेक रिपब्लिक
    तुर्किये तुर्की

    ईरान (Iran): ईरान एक शिया बहुल देश है और यहां के लोग इस्लाम धर्म को मानते हैं। साल 1935 से पहले तक ईरान नाम अस्तित्व में नहीं था। इस देश को पर्शिया या फिर फारस के नाम से जाना जाता था। हालांकि, जब देश की सत्ता पर मोहम्मद रजा पहलवी (मोहम्मद रजा शाह) काबिज हुए तो उन्होंने पर्शिया का नाम बदलकर ईरान कर दिया।

    खबरें और भी

    श्रीलंका (Sri Lanka): वैसे तो श्रीलंका का इतिहास हजारों साल पुराना है। पहले इस देश को सीलोन के नाम से जाना जाता था, लेकिन साल 1972 में सीलोन नाम को बदल दिया गया और इसका नया नाम श्रीलंका पड़ा। श्रीलंका में हिंदू और बौद्ध धर्म की अच्छी-खासी तादात है।

    म्यांमार (Myanmar): एक समय था, जब म्यांमार अखंड भारत का हिस्सा था, लेकिन कई दौर आए और गए। यहां की सत्ता भी बदलती रही है। बर्मा के नाम से जाने वाले इस देश का भी नाम बदला गया। साल 1989 मे सैन्य नेताओं ने बर्मा नाम से जाने वाले देश को नया नाम म्यांमार दिया। शुरुआत में तो इस नाम को लेकर विरोध हुआ, लेकिन अब यही नाम यहां की पहचान है।

    चेकिया (Czechia): यूरोप में स्थित चेक रिपब्लिक नाम से जाने वाले देश का नाम भी बदला गया था। साल 2016 में चेक सरकार ने चेकिया नाम को आधिकारिक रूप से मंजूरी दी थी।

    थाईलैंड (Thailand): थाईलैंड का पुराना नाम सियाम था। साल 1939 में इसका नाम बदलकर थाईलैंड कर दिया गया। हालांकि, बीच में सियाम नाम अपनाया गया था, लेकिन बाद में आधिकारिक तौर पर देश को थाईलैंड नाम दिया गया।

    रिपब्लिक ऑफ नॉर्थ मैसेडोनिया (Republic of North Macedonia): रिपब्लिक ऑफ नॉर्थ मैसेडोनिया के पुराने नाम 'मैसेडोनिया' को लेकर ग्रीस के साथ चला आ रहा एक लंबा विवाद उस समय थमा। जब देश के पुराने नाम मैसेडोनिया को साल 2019 में बदल दिया गया और इसे नया नाम रिपब्लिक ऑफ नॉर्थ मैसेडोनिया मिला।

    तुर्किये (Turkiye): तुर्किये को पहले तुर्की नाम से जाना जाता था। हालांकि, राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने साल 2022 में इसका नाम बदलने का फैसला किया। आधिकारिक रूप से तुर्की को नया नाम तुर्किये मिला।

    इस्वातिनी (Eswatini): अफ्रीकी देश इस्वातिनी भी उन देशों में शामिल हैं, जिसने अपना नाम बदला। साल 2018 से पहले तक इस्वातिनी को स्वाजीलैंड नाम से जाना जाता था। हालांकि, 2018 में देश ने अपना नाम इस्वातिनी कर लिया।

    नीदरलैंड्स (Netherlands): नीदरलैंड्स ने साल 2020 में अपने देश का नाम बदला था। इससे पहले तक नीदरलैंड्स को हॉलैंड को नाम से जाना जाता था, लेकिन साल 2020 में देश ने अपना नाम बदलकर नीदरलैंड्स रख लिया।

    यह भी पढ़ें- क्या इंडिया की जगह लिखा जाएगा भारत? राष्ट्रपति के पत्र पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों में मचा घमासान

    यह भी पढ़ें- 'President Of Bharat' पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने उठाए सवाल तो आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- ''मेरा भारत महान''