Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जल, थल और वायु... अगर जंग हुई तो भारत के सामने कितनी देर टिकेगा पाकिस्तान? जानिए किस मोर्चे पर कौन आगे

    Updated: Thu, 01 May 2025 04:32 PM (IST)

    भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) की रिपोर्ट से पता चलता है कि सैन्य ताकत में पाकिस्तान भारत ...और पढ़ें

    सैन्य ताकत में भारत के सामने कितनी देर टिक पाएगा पाकिस्तान। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)
    सैन्य ताकत में भारत के सामने कितनी देर टिक पाएगा पाकिस्तान। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)

    HighLights

    1. सैन्य ताकतों में भारत का स्थान विश्व में पांचवें नंबर पर है।
    2. सैन्य ताकतों में पाकिस्तान से काफी आगे है भारत।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव है। आतंकियों ने कश्मीर के पाकिस्तान में पर्यटकों को निशाना बनाया था। इस हमले में 26 पर्यटकों की जान गई थी। इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े एक्शन लिए।

    भारत के एक्शन के बाद पाकिस्तान में हाहाकार मच गया है। पाकिस्तान की ओर से भारत को गीदड़भभकी दी जा रही है। हालांकि, आंकड़े बताते हैं कि सैन्य मामले में पाकिस्तान भारत के आगे कहीं नहीं टिकता है। इस बात का अंदाजा केवल ऐसे ही लग सकता कि भारत का सैन्य खर्च पाकिस्तान के मुकाबले 9 गुना ज्यादा है। आइए आपको बताते हैं कि आंकड़े क्या कहते हैं।

    भारत के सामने कितनी देर टिकेगा पाकिस्तान?

    स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) ने गत सोमवार को एक आंकड़ा पेश किया है। इससे पता लगता है कि सैन्य ताकत में पाकिस्तान भारत से कोसों दूर है। भारत का मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान को अभी अपने ऊपर काफी ध्यान देना होगा।

    SIPRI के आंकड़े बताते हैं कि भारत में 14.75 लाख सक्रिय सैन्यकर्मी और 16.16 लाख अर्धसैनिक पुलिस कर्मी हैं। ये आंकड़े ऐसे समय पर सामने आए हैं, जब भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव काफी बढ़ गया है। इसके अलावा भारत के पास 1,437 फिक्स्ड-विंग विमान, 995 हेलीकॉप्टर, 7,074 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन (AFV) और 11,225 तोपें हैं। 2025 के लिए रक्षा बजट 81 बिलियन डॉलर है।

    खबरें और भी

    पाकिस्तानी सैन्य ताकत भी जान लीजिए

    वहीं, इसके उलट पाकिस्तान के पास 2025 के लिए बहुत छोटा रक्षा बजट है, जो 10 बिलियन डॉलर है। उसके पास 6.6 लाख सक्रिय सैन्यकर्मी हैं, जो भारत के आधे से भी कम है। पाकिस्तान के पास 2.91 लाख अर्धसैनिक पुलिस बल हैं।

    पाकिस्तान के पास 812 फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट, 322 हेलीकॉप्टर, 6,137 AFV और 4,619 तोपें हैं। हालांकि, SIPRI के आंकड़ों के अनुसार, भारत और पाकिस्तान की AFV ताकत के बीच का अंतर बहुत ज्यादा नहीं है।

    परमाणु हथियार में भारत पाकिस्तान से काफी आगे

    जानकारी दें कि पाकिस्तान हमेशा भारत को और अन्य देशों को परमाणु हमले की चेतावनी देता रहा है। हालांकि, उसको ये गीदड़भभकी देने से पहले समझना चाहिए कि भारत भी परमाणु हथियार संपन्न देश है। परमाणु प्रतिरोध के लिए भारत मुख्य रूप से भूमि-आधारित प्रक्षेपण मंच का उपयोग करता है। हालांकि, भारत हवा से भी परमाणु बम गिरा सकता है, और अपनी पनडुब्बी शक्ति का विकास कर रहा है।

    वहीं, पाक के पास भी जमीनी और हवाई दोनों तरह के परमाणु हथियार हैं। वहीं, पाक के पास छोटी और कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें हैं। हाल में ही पाकिस्तान ने पनडुब्बी से लॉन्च की जाने वाली परमाणु हथियार युक्त क्रूज मिसाइलों की मांग की है।

    सैन्य ताकतों पर सबसे ज्यादा पैसा खर्चा करने पांचवां देश है भारत

    ध्यान देने योग्य बात है कि भारत अपनी सेना और हथियारों पर भारी-भरकम पैसों का उपयोग करता है। वर्तमान में भारत दुनिया का पांचवां देश है जो अपने सैन्य ताकतों पर सबसे ज्यादा पैसा खर्चा करता है। वहीं, अगर टॉप 5 देशों पर नजर डालें तो पहले नंबर पर अमेरिका का नंबर आता है।

    दूसरे नंबर पर चीन, तीसरे नंबर पर आता है कि रूस और चौथे नंबर पर जर्मनी आता है। इस तरीके से भारत पांचवें स्थान पर आता है। बता दें कि वैश्विक सैन्य खर्चों पर इन पांच देशों की 60 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। इनका कुल बजट 1635 डॉलर का है।

    यह भी पढ़ें: अरब सागर में उतरे नौसेना के जंगी जहाज, गुजरात के समंदर में हुई फायरिंग ड्रिल; हाई अलर्ट पर भारतीय जवान

    यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले के गुनहगारों के साथ क्या करेगा भारत? आधी रात अमेरिका से आया फोन, जयशंकर ने साफ कर दी मंशा