विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अमेरिका में पन्नू की हत्या की साजिश से संबंधित आरोप की जांच कराएगा भारत', बागची बोले- एक समिति का किया गया गठन

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Wed, 29 Nov 2023 11:25 PM (IST)

भारत ने अमेरिकी धरती पर सिख आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश से संबंधित आरोप की जांच के ...और पढ़ें

सिख आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू (फाइल फोटो)
सिख आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अमेरिका ने भारत पर इस साजिश में शामिल होने का लगाया है आरोप
  2. भारत में विभिन्न आतंकी गतिविधियों के आरोपों में वांछित है पन्नू

पीटीआई, नई दिल्ली। भारत ने अमेरिकी धरती पर सिख आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश से संबंधित आरोप की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की है।

ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स ने अज्ञात स्त्रोतों के हवाले से पिछले हफ्ते रिपोर्ट दी थी कि अमेरिकी अधिकारियों ने अपनी धरती पर पन्नू की हत्या की साजिश को विफल कर दिया। इसमें दावा किया गया था कि अमेरिका ने भारत पर इस साजिश में शामिल होने का आरोप लगाते हुए चेतावनी भी जारी की है।

उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बुधवार को कहा कि भारत ने मामले के सभी प्रासंगिक पहलुओं पर गौर करने के लिए 18 नवंबर को एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है।

यह भी पढ़ें: आतंकी पन्नू ने लिखवाए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, सिखों से 'Air India' के Boycott की मांग

पन्नू एक सिख चरमपंथी और अमेरिकी-कनाडाई नागरिक है। पन्नू भारत में विभिन्न आतंकी गतिविधियों के आरोपों में वांछित है। बागची ने कहा,

हम पहले ही कह चुके हैं कि द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग पर अमेरिका के साथ चर्चा के दौरान अमेरिकी पक्ष ने संगठित अपराधियों, आतंकियों, गैंगस्टरों और अन्य लोगों के बीच सांठगांठ से संबंधित कुछ इनपुट साझा किए थे।

'ऐसे इनपुट को गंभीरत से लेता है भारत'

उन्होंने कहा कि हमने यह भी संकेत दिया था कि भारत ऐसे इनपुट को गंभीरता से लेता है, क्योंकि वे हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा हितों पर भी असर डालते हैं और संबंधित विभाग पहले से ही इस मुद्दे की जांच कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: बाज नहीं आ रहे खालिस्तानी, अब हिमाचल के चिंतपूर्णी में लिखे विवादित नारे; आतंकी पन्नू ने वीडियो जारी कर CM सुक्खू से कही ये बात

एक रोज पूर्व कनाडा में भारत के उच्चायुक्त संजय वर्मा ने कहा था कि भारत सरकार अमेरिका के साथ खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत ¨सह पन्नू की हत्या की साजिश मामले की जांच में सहयोग कर रही है। साथ ही कहा था कि अमेरिका ने भारत के साथ इनपुट साझा किए हैं लेकिन सीधा आरोप नहीं लगाया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।