Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Indian Army: थल सेना में नई पदोन्नति नीति एक जनवरी से होगी लागू, पॉलिसी रिव्यू को दिया गया अंतिम रूप

    By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 06:30 AM (IST)

    Indian Army भारतीय सेना नई पदोन्नति नीति लेकर आ रही है जिसे एक जनवरी 2024 से लागू किया जाएगा। नई पदोन्नति नीति बल की निरंतर विकसित होने वाली परिचालन ( ...और पढ़ें

    Indian Army: आंतरिक बाह्य दोनोंं पहलुओं का रखेंगे ध्यान
    Indian Army: आंतरिक बाह्य दोनोंं पहलुओं का रखेंगे ध्यान

    HighLights

    1. एक जनवरी 2024 से लागू किया जाएगा।
    2. आंतरिक बाह्य दोनोंं पहलुओं का रखेंगे ध्यान

    नई दिल्ली, एएनआइ। भारतीय सेना नई पदोन्नति नीति लेकर आ रही है जिसे एक जनवरी 2024 से लागू किया जाएगा। नई पदोन्नति नीति बल की निरंतर विकसित होने वाली परिचालन (आपरेशनल) आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार की गई है।

    आंतरिक बाह्य दोनोंं पहलुओं का रखेंगे ध्यान

    भारतीय सेना के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि कर्नल और उससे ऊपर के रैंक के अधिकारियों के चयन के लिए पदोन्नति नीति की व्यापक समीक्षा को अंतिम रूप दे दिया गया है। सेना की इस नई नीति में आंतरिक और बाह्य दोनों पहलुओं का ध्यान रखा गया है।

    पदोन्नति के बढ़ेंगे अवसर

    नई नीति से वर्तमान हालात के साथ-साथ उभरती परिचालन चुनौतियों का सामना करने के लिए जैसा नेतृत्व चाहिए, उन आवश्यकताओं को बेहतर तरीके से समझने और उसके अनुसार पदोन्नति के फैसले लेने में मदद मिलेगी। नई पदोन्नति नीति अधिकारियों को पदोन्नति के बढ़े हुए अवसर प्रदान करेगी।

    यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War के बीच फिर एक बार US की एंट्री, यूक्रेन को मिलेगी सैन्य मदद; बाइडन करेंगे 175 मिलियन डॉलर देने की घोषणा