Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Video: पाकिस्तान के लिए वो खौफनाक 25 मिनट, भारतीय सेना ने चुन-चुनकर ध्वस्त की आतंक की 9 फैक्ट्री

    Updated: Wed, 07 May 2025 03:31 PM (IST)

    भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी शिविरों पर भारतीय हमलों का पहला वीडियो जारी किया है। नौ आतंकी शिविरों को निशाना बनाकर सफलतापूर्वक नष्ट किया गया है। वी ...और पढ़ें

    पाकिस्तानी आतंकी शिविरों पर भारतीय हमलों का वीडियो आया सामने
    पाकिस्तानी आतंकी शिविरों पर भारतीय हमलों का वीडियो आया सामने

    एएनआई, नई दिल्ली। पहलगाम हमले का बदला लेते हुए भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। अब भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी शिविरों पर भारतीय हमलों का पहला वीडियो जारी किया है। नौ आतंकी शिविरों को निशाना बनाकर सफलतापूर्वक नष्ट किया गया।

    भारतीय सेना की तरफ से आतंकी ठिकानों का पहला वीडियो सामने आया है। कोटली आतंकी ठिकाने का एक वीडियो शेयर करते हुए भारतीय सेना ने कहा, कोटली में अब्बास आतंकी शिविर लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आत्मघाती हमलावरों का ट्रेनिंग सेंटर था और इसमें 50 से ज्यादा आतंकवादियों को ट्र्रेनिंग दी जाती थी।

    LoC से 13 KM दूर था ये आतंकी ठिकाना

    बताया जा रहा है, अब्बास कैंप (कोटली)- ये एलओसी से 13 किलोमीटर दूर है। लश्कर ए तैयबा के फिदायीन यहां तैयार होता था। इसकी कैपेसिटी 50 आतंकियों को ट्रेंड करने की थी। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी शिविरों पर भारतीय हमलों का वीडियो जारी किया।

    भारतीय सेना ने मुजफ्फराबाद,बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट, कोटली, बाघ, गुलपुर, भिंबेर और शकरगढ़ का भी वीडियो शेयर किया है। पहलगाम हमले का बदला लेते हुए भारत ने ठीक 15 दिन बाद पाकिस्तान के ठिकानों पर रात 1: 44 पर हमला किया है।

    खबरें और भी

    इसका नाम दिया है ‘ऑपरेशन सिंदूर’

    भारत की ओर से पाकिस्तान सेना के खिलाफ जिस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।  ये नाम उन महिलाओं को समर्पित है, जिनके पतियों की पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हत्या कर दी थी। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद से ही भारत सरकार की हाई लेवल मीटिंग जारी थी। इन मीटिंग में पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन की तैयारी की जा रही थी।

    यह भी पढ़ें: भारतीय सेना का बदला-बदला अंदाज, जानिए भारत की ओर से किए किसी भी मिशन से कैसे अलग है 'ऑपरेशन सिंदूर'