विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाजर का हलवा, आम रस... अंतरिक्ष में अपने साथ क्या-क्या लेकर गए शुभांशु शुक्ला? सामने आई जानकारी

Published: Wed, 25 Jun 2025 03:40 PM (IST)Updated: Wed, 25 Jun 2025 03:44 PM (IST)

शुभांशु शुक्ला अपने साथ इस मिशन पर गाजर का हलवा, मूंग दाल का हलवा और आम का रस लेकर गए ...और पढ़ें

शुभांशु शुक्ला के अलावा पैगी व्हिटसन, टिबोर कापू और स्लावोस्ज उज्नान्स्की विज्निव्स्की इस मिशन में शामिल हैं (फोटो: स्क्रीनग्रैब)

शुभांशु शुक्ला के अलावा पैगी व्हिटसन, टिबोर कापू और स्लावोस्ज उज्नान्स्की विज्निव्स्की इस मिशन में शामिल हैं (फोटो: स्क्रीनग्रैब)

आईएएनएस, नई दिल्ली। भारत सहित 4 देशों के अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्पेसएक्स का फाल्कन 9 इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हो चुका है। नासा का एक्सिओम-4 मिशन भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 12 बजे कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ।

भारत के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के अलावा पैगी व्हिटसन, टिबोर कापू और स्लावोस्ज उज्नान्स्की विज्निव्स्की इस मिशन में शामिल हैं। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अपने साथ कई स्वादिष्ट मिठाइयां लेकर गए हैं, जिन्हें वह अपने साथियों के साथ बांटेंगे।

आम का रस लेकर गए शुभांशु

शुभांशु शुक्ला अपने साथ इस मिशन पर गाजर का हलवा, मूंग दाल का हलवा और आम का रस लेकर गए हैं, ताकि अंतरिक्ष में उनकी घर का बना खाना खाने की लालसा पूरी हो सके। अंतरिक्ष में ये सभी यात्री 14 दिनों तक रुकेंगे और इस दौरान सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण में गहन वैज्ञानिक अनुसंधान करेंगे।

बता दें कि अंतरिक्ष के सफर पर जाने वाले एस्ट्रोनॉट को हल्का सामान लेकर यात्रा करने को कहा जाता है। शुभांशु शुक्ला अपने साथ राकेश शर्मा के लिए एक सीक्रेट स्मारिका भी लेकर जा रहे हैं। यह उनके मिशन की तैयारी के दौरान मार्गदर्शन करने के लिए आभार व्यक्त करने के लिए है।

'कंधों पर लगा तिरंगा बता रहा है...'

  • शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे और इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में जाने वाले पहले भारतीय बनेंगे। इसके पहले राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय थे। शुभांशु शुक्ला ने अपने संदेश में कहा, '40 साल नमस्कार, मेरे प्यारे देशवासियों। क्या सफर था। 40 साल बाद हम एक बार फिर अंतरिक्ष में पहुंचे हैं और यह एक अद्भुत सफर था।'
  • उन्होंने कहा, 'मेरे कंधों पर मेरा तिरंगा है, जो मुझे बता रहा है कि मैं अकेला नहीं हूँ और आप सभी मेरे साथ हैं।' 26 जून को फाल्कन 9 शाम 4:30 बजे आईएसएश पर डॉक करेगा। 14 दिन तक स्पेस में एस्ट्रोनॉट अलग-अलग प्रयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष जाने वाले Subhanshu Shukla को मिलेंगे कितने पैसे? एयरफोर्स, नासा या इसरो, कौन करेगा भुगतान; पढ़ें पूरी डिटेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।