विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Navy: भारतीय नौसेना ने 23 पाकिस्तानियों को समुद्री डाकुओं से बचाया, मछुआरों ने लगाए भारत जिंदाबाद के नारे

Updated: Sat, 30 Mar 2024 06:43 PM (IST)

Indian Navy Mission भारतीय नौसेना इन दिनों अपनी समुद्री सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ अन्य दूसरे देशों के नागरिकों की लुटेरों से जान बचा रही है। ताजा माम ...और पढ़ें

भारतीय नौसेना ने 23 पाकिस्तानियों को समुद्री डाकुओं से बचाया। (फोटो, एएनआई)
भारतीय नौसेना ने 23 पाकिस्तानियों को समुद्री डाकुओं से बचाया। (फोटो, एएनआई)

HighLights

  1. नौसेना ने मिशन पूरा करने के बाद पाकिस्तानी मछुआरों की चिकित्सा जांच की
  2. नौसेना ने 9 सशस्त्र समुद्री डाकुओं को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया

एएनआई, नई दिल्ली। भारतीय नौसेना इन दिनों अपनी समुद्री सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ अन्य दूसरे देशों के नागरिकों की लुटेरों से जान बचा रही है। ताजा मामले में नौसेना ने 9 सशस्त्र समुद्री डाकुओं को सफलतापूर्वक आत्मसमर्पण के लिए मजबूर करने कर दिया।

जांबाज नेवी के जवानों ने समुद्री डाकुओं को नेस्तनाबूद करते हुए 23 पाकिस्तानी नागरिकों बचा लिया। जान बचेने वाली भारतीय नौसेना को पाकिस्तानी नागरिकों ने धन्यवाद दिया। साथ ही भारतीय नौसेना की विशेषज्ञ टीम द्वारा उन्हें डाकुओं से बचाने और एफवी अल-कंबर की स्वच्छता और समुद्री योग्यता जांचें पूरी करने के बाद 'भारत जिंदाबाद' के नारे लगाए।

नौसेना ने अपना मिशन पूरा करने के बाद पाकिस्तानी मछुआरों की चिकित्सा जांच की।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: DMK नेता ए राजा की कार की जांच में ढिलाई बरतने पर नपे अधिकारी, चुनाव आयोग ने किया निलंबित