Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Indian Navy ने DRDO के सहयोग से स्वदेशी नौसैनिक एंटी-शिप मिसाइल का किया सफल परीक्षण, देखें वीडियो

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 08:03 PM (IST)

    नौसेना ने मंगलवार को डीआरडीओ के सहयोग से एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में महत्वपूर ...और पढ़ें

    नौसेना ने डीआरडीओ के सहयोग से स्वदेशी एंटी शिप मिसाइल का किया सफल परीक्षण
    नौसेना ने डीआरडीओ के सहयोग से स्वदेशी एंटी शिप मिसाइल का किया सफल परीक्षण

    HighLights

    1. नौसेना ने डीआरडीओ के सहयोग से स्वदेशी एंटी शिप मिसाइल का किया सफल परीक्षण
    2. आत्मनिर्भरता की दिशा में बेहद अहम कदम है यह परीक्षण
    3. सीकिंग 42बी हेलीकॉप्टर से किया गया परीक्षण

    पीटीआई, नई दिल्ली। सेना ने डीआरडीओ के सहयोग से मंगलवार को स्वदेशी नौसैनिक एंटी शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया। सीकिंग 42बी हेलीकॉप्टर से यह परीक्षण किया गया। मिसाइल तकनीक के मामले में आत्मनिर्भरता की दिशा में यह परीक्षण बेहद अहम कदम है।

    मिसाइल प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़ा कदम

    अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट में नौसेना ने कहा कि यह परीक्षण मिसाइल प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस मिसाइल का पहली बार परीक्षण मई 2022 में किया गया था।

    यह भी पढ़ें: Indian Navy Recruitment 2023: भारतीय नौसेना में अप्रेंटिसशिप का मौका, 10वीं-ITI उत्तीर्ण युवा कर सकते हैं अप्लाई

    मिसाइल में कई नई तकनीकों का हुआ इस्तेमाल

    बता दें कि भारतीय नौसेना द्वारा किए गए इस परीक्षण में मिसाइल की सीकर और गाइडेंस तकनीक का भी परीक्षण किया गया। परीक्षण के बाद जारी बयान के अनुसार, मिसाइल में कई नई तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें हेलीकॉप्टर के लिए स्वदेशी रूप से विकसित लांचर भी शामिल है। कोई मिसाइल कितनी प्रभावी है, यह उसकी गाइडेंस तकनीक पर ही निर्भर करता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Indian Navy: हिंद-प्रशांत में नौसेना की अहम भूमिका, समुद्री सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम