Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UPI In France: फ्रांस में भारतीय टूरिस्ट रुपये में कर सकेंगे भुगतान, एफिल टावर से होगी UPI की शुरुआत

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 14 Jul 2023 10:16 PM (GMT+05:30)

    सिंगापुर व जापान के बाद अब फ्रांस भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली यूनिफायड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) को अपनाने जा रही है। पेरिस में भारतीय समुदाय के संबोध ...और पढ़ें

    फ्रांस में भारतीय टूरिस्ट रुपये में कर सकेंगे भुगतान। फाइल फोटो।
    फ्रांस में भारतीय टूरिस्ट रुपये में कर सकेंगे भुगतान। फाइल फोटो।

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। सिंगापुर व जापान के बाद अब फ्रांस भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली यूनिफायड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) को अपनाने जा रही है। पेरिस में भारतीय समुदाय के संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि फ्रांस यूपीआई भुगतान प्रणाली को अपनाने के लिए राजी हो गया है।

    एफिल टावर से होगी इसकी शुरुआत

    उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसकी शुरुआत एफिल टावर से होगी। इसका मतलब यह हुआ कि भारत के टूरिस्ट अब रुपए में फ्रांस में भुगतान कर सकेंगे। फोरेक्स कार्ड के माध्यम से फ्रांस भ्रमण के दौरान नकदी रखने की जरूरत नहीं होगी।

    दोनों देशों के बीच हुआ था पिछले साल समझौता

    भारत की यूपीआई प्रणाली को अपनाने के लिए दोनों देशों के बीच पिछले साल ही समझौता किया गया था। यह समझौता भारत के नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) और फ्रांस की ऑनलाइन भुगतान प्रणाली लाइरा के बीच किया गया था। इस साल सिंगापुर के पेनाऊ ने यूपीआई के लिए एनपीसीआई से समझौता किया। यूएई, भूटान और नेपाल पहले ही भारत की यूपीआई प्रणाली को अपना चुका है।