विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रूसी सेना में भर्ती को लेकर विदेश मंत्रालय की सख्त चेतावनी, कहा- इस खतरनाक रास्ते से दूर रहें भारतीय नागरिक

Published: Thu, 01 Oct 2026 02:00 AM (IST)

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को रूस की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए उन्हें रूसी सशस्त्र बलों में भर्ती होने से बचने की सलाह दी।

रूस की सेना में भर्ती से दूर रहें भारतीय: विदेश मंत्रालय

रूस की सेना में भर्ती से दूर रहें भारतीय: विदेश मंत्रालय

HighLights

  1. मंत्रालय ने कहा कि ऐसी गतिविधि बेहद जोखिम भरी है 

  2. मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को अपंजीकृत एजेंटों से दूर रहने की सलाह दी

पीटीआई, नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को रूस की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए उन्हें रूसी सशस्त्र बलों में भर्ती होने से बचने की सलाह दी।

मंत्रालय ने कहा कि ऐसी गतिविधि बेहद जोखिम भरी है और इससे जान को गंभीर खतरा हो सकता है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें भारतीय नागरिक आर्थिक लाभ के लालच में रूसी सेना में शामिल होने के प्रस्ताव स्वीकार कर लेते हैं और बाद में भारत सरकार से अपनी रिहाई की मांग करते हैं।

मंत्रालय ने इसे खतरनाक रास्ता बताया है। मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को अपंजीकृत एजेंटों से मिलने वाले नौकरी के प्रस्तावों को स्वीकार करने से पहले पूरी सावधानी बरतने को कहा है। उसने यह भी चेतावनी दी कि कुछ गैर-सार्वजनिक संस्थाएं और स्वैच्छिक समूह विदेशी नागरिकों को रूसी सेना में भर्ती कर रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार रूसी पक्ष के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि रूसी सशस्त्र बलों में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, कल्याण और जल्द रिहाई सुनिश्चित की जा सके।