Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Indigo Flight: मुंबई से गुवाहाटी जा रही फ्लाइट ढाका डायवर्ट, कोहरे के चलते हुई इमरजेंसी लैंडिंग; कांग्रेस नेता भी फंसे

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Sat, 13 Jan 2024 10:12 AM (IST)

    Indigo flight diverted मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट की ढाका में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। ढाका से गुवाहाटी तक उड़ान संचालित करने के लिए ...और पढ़ें

    Indigo flight diverted फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग।
    Indigo flight diverted फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग।

    एजेंसी, गुवाहाटी। Indigo flight diverted असम के गुवाहाटी में खराब मौसम के कारण मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। खराब मौसम के कारण फ्लाइट 6ई 5319 को बांग्लादेश के ढाका की ओर मोड़ दिया गया था।

    ढाका से गुवाहाटी वापस लाने की तैयारी

    इमरजेंसी लैंडिंग के बाद ढाका से गुवाहाटी तक उड़ान संचालित करने के लिए अब एक वैकल्पिक चालक दल की व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों को अपडेट के बारे में सूचित किया गया और उन्हें जहाज पर खाना परोसा गया है।

    बता दें कि इस फ्लाइट में एक कांग्रेस नेता सूरज ठाकुर भी फंस गए हैं।

    एयरलाइन ने शनिवार को कहा कि गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट में सवार एक यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि 'घने कोहरे' के कारण फ्लाइट को ढाका की ओर मोड़ दिया गया था। सभी यात्री विमान के अंदर रहे थे, क्योंकि उनके पास पासपोर्ट नहीं था।

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि और पूर्व राज्य युवा कांग्रेस के सूरज सिंह ठाकुर ने कहा कि मैंने मुंबई से गुवाहाटी के लिए इंडिगो की उड़ान 6ई 5319 ली, लेकिन घने कोहरे के कारण उड़ान गुवाहाटी में नहीं उतर सकी।

    खबरें और भी