विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indigo की फ्लाइट को हुआ गलती का अहसास तो विमान ने सिंगापुर के लिए लिया यू-टर्न, यात्रियों ने सोशल मीडिया पर लगाई क्लास

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Thu, 19 Oct 2023 01:15 AM (IST)

इंडिगो की एक फ्लाइट ने सिंगापुर से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि विमान के उड़ान भरने से पहले ...और पढ़ें

Indigo की फ्लाइट को हुआ गलती का अहसास तो विमान ने सिंगापुर के लिए लिया यू-टर्न (फाइल फोटो)
Indigo की फ्लाइट को हुआ गलती का अहसास तो विमान ने सिंगापुर के लिए लिया यू-टर्न (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इंडिगो ने नहीं उतारा यात्रियों का समान।
  2. सिंगापुर के लिए वापस लौटी फ्लाइट।

पीटीआई, नई दिल्ली। बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को उस समय सिंगापुर वापस लौटना पड़ा। जब इंडिगो की फ्लाइट के कर्मचारी यात्रियों का सामान उतारना भूल गए।

सिंगापुर से बेंगलुरु के लिए भरी थी फ्लाइट ने उड़ान

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इंडिगो की एक फ्लाइट ने सिंगापुर से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि, विमान के उड़ान भरने से पहले एयरलाइन के कर्मचारी फ्लाइट से यात्रियों का सामान उतारना भूल गए। बाद में जब फ्लाइट ने बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी तो विमान को यू-टर्न लेकर वापस सिंगापुर पर आना पड़ा।

एयरलाइन ने बयान जारी कर गलती को स्वीकारा

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि सिंगापुर से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट 6E 1006 में रखा यात्रियों का सामान नहीं उतारा गया था, हम इस गलती को स्वीकार करते हैं। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि यात्रियों को देरी के बारे में सूचित किया गया और उन्हें रिफ्रेशमेंट दिया गया।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश! डीके शिवकुमार बोले- हमारे पास हर चीज की जानकारी, करेंगे खुलासा

यात्रियों ने इंडिगो से की शिकायत

बता दें कि इस मामले की शिकायत कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से की थी। एक्स पर एक यूजर ने इंडिगो को टैग करते हुए लिखा कि इस असंभव उपलब्धि को हासिल करने के लिए बधाई। इंडिगो के कर्मचारी फ्लाइट से यात्रियों का सामान उतारना भूल गए।

यह भी पढ़ें- BrahMos Missile: वायु सेना ने किया ब्रह्मोस एयर-लॉन्च वर्जन मिसाइल का सफल परीक्षण, 1,500 किमी है मारक क्षमता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।