Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं हूं ना...', सीईओ के इस्तीफे के बाद कंपनी के अंतरिम बॉस ने भेजा मेल; कर्मचारियों को दिया भरोसा

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 07:43 PM (IST)

    इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के बाद, मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया ने अंतरिम प्रभार संभाला है। उन्होंने कर्मचारियों को 'मैं हूं ना...' संद ...और पढ़ें

    HighLights

    1. सीईओ के इस्तीफे के बाद राहुल भाटिया ने संभाला अंतरिम प्रभार।

    2. भाटिया ने कर्मचारियों को 'मैं हूं ना' संदेश से दिया भरोसा।

    3. दिसंबर में हुई उड़ान रद्द होने की घटनाओं पर जताया खेद।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स के इस्तीफा दिए जाने के बाद मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया ने एयरलाइन का अंतरिम चार्ज संभाल लिया है। कमान हाथ में लेने के तुरंत बाद ही उन्होंने अपने कर्मचारियों को एक हिम्मत बढ़ाने वाला मैसेज लिखा।

    भाटिया ने लिखा, 'मैं हूं ना...।' इस मैसेज को कर्मचारियों ने काफी सकारात्मक तरीके से लिया। भाटिया ने कंपनी के स्टाफ को एक इंटरमेल मेल भेजा। इसमें उन्होंने खुद का नाम राहुल उर्फ मैं हूं ना लिखा हुआ है।

    मेल में लिखा- मैं हूं ना

    भाटिया ने लिखा, 'पिछले दिसंबर में जो हुआ वह कभी नहीं होना चाहिए था। हमारे कस्टमर इसके लायक नहीं थे, न ही आप सब, खासकर फ्रंटलाइन कर्मचारी जिन्होंने बिना किसी गलती के सबसे ज्यादा नुकसान उठाया।'

    उन्होंने आगे लिखा, 'मैं अपने सभी साथियों का एहसानमंद होना चाहता हूं जिन्होंने कंपनी का बोझ शान और इज्जत से उठाया और ऑपरेशनल इंटेग्रिटी को बहाल करने के लिए रातों की नींद हराम की। आप सच में इंडिगो की जीती-जागती जान हैं।'

    दिसंबर में हुई थी फजीहत

    दरअसल दिसंबर में इंडिगो एक बड़े संकट से गुजरा था, जिसमें बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिल हो गई थीं और ट्रैवल सीजन के पीक पर लाखों पैसेंजर परेशान हुए थे। डीजीसीए ने इस गड़बड़ी के लिए इंडिगो पर 22 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया था।

    खबरें और भी

    जांच में सामने आया था कि इस इंडिगो पर्याप्त ऑपरेशनल बफर बनाए रखने में विफल रही और संशोधित फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन मानदंडों को प्रभावी ढंग से लागू नहीं किया। तब से ही इंडिगो के सीईओ और मैनेजमेंट की काफी आलोचना हो रही थी।

    यह भी पढ़ें- Indigo CEO Resigns: इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स का इस्तीफा, एमडी राहुल भाटिया को मिला अंतरिम प्रभार