विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजा की हत्या को आत्महत्या या हादसा दिखाना चाहती थी सोनम, मर्डर के एक घंटे बाद ही किया था ये काम; अब खुला राज

Published: Thu, 12 Jun 2025 12:37 PM (IST)

Indore couple case राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम की भूमिका पर नए खुलासे हो रहे हैं। सोनम ने राजा ...और पढ़ें

सोनम रघुवंशी को लेकर एक और खुलासा। (फाइल फोटो)
सोनम रघुवंशी को लेकर एक और खुलासा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पुलिस को भी चकमा देने की कोशिश में थी सोनम।
  2. हत्या के 1 घंटे बाद सोनम ने की थी चालाकी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम को लेकर हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब सामने आया कि सोनम ने राज के साथ मिलकर पूरी साजिश रची और पति राजा को ठिकाने लगवाया।

राजा की मौत को आत्महत्या दिखाने के लिए भी सोनम ने चालें चली।

1 घंटे बाद किया ये पोस्ट

आज खुलासा हुआ कि राजा की मौत के एक घंटे बाद उसके ही सोशल मीडिया अकाउंट से सोनम ने पोस्ट करके पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने हत्या को दुर्घटना या आत्महत्या दिखाने के लिए पोस्ट किया और फिर शव के साथ ही उसका फोन भी खाई में फेंक दिया।

मंगलसूत्र से हुआ शक

मेघालय के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई नोंग्रांग ने खुलासा किया कि मामले में एक सफलता तब मिली जब पुलिस ने सूटकेस से एक मंगलसूत्र और एक अंगूठी बरामद की, जिसे सोनम ने सोहरा होमस्टे में छोड़ दिया था। 

नोंग्रांग ने कहा, गहने छोड़कर भागने वाली सोनम ने हमें मामले में उसे एक संदिग्ध के रूप में मानने का सुराग दे दिया था।

जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, कपल 22 मई को बिना पूर्व बुकिंग के सोहरा होमस्टे में पहुंचे थे और रूम लिया। उन्होंने अपना सामान होमस्टे पर ही छोड़ दिया और नोंग्रियाट गांव तक जाने के लिए पैदल ही चल दिए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।