विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंपोर मुठभेड़ के बीच तंगधार में आतंकियों ने की घुसपैठ की कोशिश

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Wed, 12 Oct 2016 02:26 PM (IST)

एक तरफ जहां सेना पंपोर की ईडीआई इमारत में मौजूद आतंकियों को खत्‍म करने में जुटी है, वहीं दूसरी आेेर तंगधार में आज आतंकियों ने फिर घुसपैठ का प्रयास किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। जम्मू कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल से सटे तंगधार इलाके में आज फिर आतंकियों ने घुसपैठ का प्रयास किया है। माना जा रहा है कि दो आतंकियों ने सीमा पार से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी। हालांकि अभी तक आतंकियों की गिनती को लेकर महज कयास ही लगाया जा रहा है। सीमा से सटा होने के कारण तंगधार बेहद संवेदनशील इलाकों में गिना जाता है। जम्मू कश्मीर में आतंकियों के घुसपैठ की सबसे ज्यादा कोशिशें यहां से ही होती हैं।

माना यह भी जा रहा है कि आतंकियों की यह कोशिश पंपाेेर की ईडीआई इमारत में मौजूद आतंकियों से सेना का ध्यान भटकाने के लिए की गई है। पंपोर में तीन दिनों से जारी मुठभेड़ के बाद दो आतंकियों को मार दिया गया है। हालांकि इस बारे में अभी पुष्टि होना बाकी है।

पांपोर: EDI इमारत में तीसरे दिन भी एनकाउंटर जारी, दो आतंकी ढेर