अंतरिक्ष से कैसी दिखती है दिल्ली? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन ने शेयर की चौंकाने वाली तस्वीरें
Delhi from Space: अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) ने दिल्ली, सिंगापुर, टोक्यो और साओ पाउलो जैसे चार प्रमुख शहरों की रात की तस्वीरें जारी की हैं, ...और पढ़ें

ISS के द्वारा शेयर की गई राजधानी दिल्ली की तस्वीर। फोटो- X/ @Space_Station
HighLights
ISS ने दिखाई अंतरिक्ष से दुनिया के 4 बड़े शहरों की झलक।
सोशल मीडिया पर शेयर की दिल्ली, सिंगापुर, टोक्यो और साउ पाउलो की तस्वीर।
दिल्ली की चकाचौंध ने जीता यूजर्स का दिल।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 1984 में भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा जब स्पेस में गए, तो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उनसे पूछा था कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है? उनका जवाब था, "सारे जहां से अच्छा"। मगर, क्या आप जानते हैं कि देश की राजधानी दिल्ली अंतरिक्ष से कैसी दिखती है?
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) ने दिल्ली समेत दुनिया के 4 बड़े शहरों की तस्वीरें जारी की हैं। यह तस्वीरें रात के समय की है, जिनमें सभी शहरों की चकाचौंध अंतरिक्ष से भी साफ देखी जा सकती है। शहरों की इस लिस्ट में दिल्ली के अलावा सिंगापुर, टोक्यो और साओ पाउलो का नाम शामिल है।

सिंगापुर। फोटो- X/@Space_Station
ISS ने शेयर की तस्वीरें
चारों शहरों की तस्वीरें पोस्ट करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन ने कैप्शन में लिखा, "दिल्ली, सिंगापुर, टोक्यो और साओ पाउलो जैसे शहर रात में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से देखे जाने वाले सबसे चमकदार शहरी केंद्रों में से एक हैं।"

टोक्यो। फोटो- X/@Space_Station
टोक्यो के बाद दुनिया का दूसरी सबसे बड़ी मेट्रोपॉलिटन सिटी है दिल्ली
ISS के द्वारा शेयर की गई दिल्ली की तस्वीर में राजधानी बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। दिल्ली के बीच से निकलती हुई यमुना नदी को भी देखा जा सकता है, जो राजधानी को दो हिस्सों में बांटती नजर आ रही है। ISS के अनुसार, "भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लगभग 3.46 करोड़ लोगों का घर है और टोक्यो (जापान की राजधानी) के बाद यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रोपॉलिटन शहर है।"
खबरें और भी

साउ पाउलो। फोटो- X/@Space_Station
रात करीब 11 बजे की हैं तस्वीरें
ISS ने यह तस्वीरें रात के लगभग 10:54 बजे ली हैं। दिल्ली के बाद दूसरी तस्वीर दक्षिण एशियाई देश सिंगापुर की है। वहीं, तीसरी तस्वीर जापान की राजधानी टोक्यो की है और चौथी तस्वीर ब्राजील के शहर साओ पाउलो की है।
Cities like Delhi, Singapore, Tokyo, and São Paulo are among the most luminous urban centers seen from the International Space Station at night. pic.twitter.com/JAfqr4PPTs
— International Space Station (@Space_Station) November 20, 2025
यूजर्स ने किया रिएक्ट
दिल्ली की तस्वीर पर कई सोशल मीडिया यूजर्स भी रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट शेयर करते हुए लिखा, "प्रदूषण के बावजूद दिल्ली कितनी खूबसूरत दिख रही है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मैं दिल्ली के नक्शे पर अपनी सड़क भी देख सकता हूं। यह बहुत खूबसूरत है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "मैंने बिना पढ़े बता दिया कि पहला नक्शा दिल्ली का है।"