विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ISI समर्थित शहजाद भट्टी का नेटवर्क ध्वस्त, 200 से ज्यादा गिरफ्तार; अमित शाह ने दी जानकारी

Updated: Mon, 17 Aug 2026 04:54 PM (IST)

गृह मंत्री अमित शाह ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI समर्थित 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' को ध्वस्त करने की घोषणा की, जिसमें 200 से अधिक आतंकी गिरफ्तार हुए।

ISI समर्थित 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' ध्वस्त : अमित शाह

ISI समर्थित 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' ध्वस्त : अमित शाह

HighLights

  1. ISI समर्थित 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' ध्वस्त किया गया

  2. स्वतंत्रता दिवस से पहले 200 से अधिक आतंकी गिरफ्तार।

  3. 14 राज्यों में सुरक्षा बलों का सफल अभियान।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI समर्थित आतंकी गुट 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की गई। गृह मंत्री अमित शाह के मुताबिक देशभर के 14 राज्यों में चलाए गए अभियान के तहत 253 लोगों को हिरासत में लिया गया।

इस नेटवर्क के खिलाफ अब तक 80 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। साथ ही 200 से ज्यादा गिरफ्तारी हुई है। यह कार्रवाई प्रधानमंत्री की सीमा-पार आतंकवाद के खिलाफ केंद्र की 'जीरे टॉलरेंस' की नीति के तहत की गई।

14 राज्य और 200 अरेस्ट

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI समर्थित आतंकी गुट 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' को खत्म कर दिया और 200 से ज्यादा आतंकियों को गिरफ्तार करके उसके खतरनाक हमलों के मंसूबों को नाकाम कर दिया।

भारतीय सुरक्षा बलों ने 14 राज्यों में अलग-अलग जगहों पर एक साथ ऑपरेशन चलाकर इस नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया, जो आतंकवाद के प्रति भारत की 'जीरो-टॉलरेंस' नीति का एक बेहतरीन उदाहरण है।

गृह मंत्री ने आगे लिखा, 'ISI से फंड पाने वाले इस गुट के पास से भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया, जिसमें IED, पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री के निशान वाले ग्रेनेड, पिस्तौल, जिंदा कारतूस और जासूसी के लिए इस्तेमाल होने वाले CCTV कैमरे शामिल थे। यह नेटवर्क कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था'

कहां कितनी कार्रवाई?

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार शहजाद भट्टी नेटवर्क पाकिस्तान से संचालित और ISI समर्थित आतंकी सिंडिकेट है। इस नेटवर्क पर भारत में ग्रेनेड, IED और पेट्रोल बम हमलों के साथ टारगेट हत्याओं में शामिल होने का आरोप है। यह नेटवर्क स्थानिल लोगों को पैसे एकर पुलिस, रक्षा विभाग और हरमीक स्थल की रेकी करवाता था।

14 राज्यों में ये कार्रवाई की गई। जिस्मने उत्तर प्रदेश– 62, हरियाणा– 52, दिल्ली– 51, पंजाब– 44, राजस्थान– 15, महाराष्ट्र– 8, उत्तराखंड– 5, कर्नाटक, गुजरात और बिहार– 3-3, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और केरल– 2-2 जगहों पर एक्शन हुआ।