विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'इस्लामिक कट्टरपंथियों का धर्मनिरपेक्षता की बात करना', विदेशी मदद वाले बयान पर किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना

Published: Tue, 03 Nov 2026 06:33 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर विदेशी मदद से सत्ता में आने का आरोप लगाया था।

विदेशी मदद वाले बयान पर किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना।

विदेशी मदद वाले बयान पर किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना।

HighLights

  1. रिजिजू ने राहुल के बयान को 'खुद का मजाक' बताया।

  2. राहुल ने पीएम मोदी पर विदेशी मदद से सत्ता में रहने का आरोप लगाया।

  3. रिजिजू ने कहा, उच्च स्तरीय बहस समझदार लोगों के बीच होती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया था कि वे विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने हैं।

राहुल पर तंज कसते हुए, रिजिजू ने उनके इस बयान की तुलना ऐसी स्थितियों से की, जैसे कि इस्लामिक कंट्टरपंथी धर्मनिरपेक्षता की बात करें. अलगाववादी भारतीय झंडा थामें, या अराजकतावादी संविधान दिखाएं।

एक पर एक पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे इस्लामिक कट्टरपंथी धर्मनिरपेक्षता की बात करें, अलगाववादी भारतीय झंडा थामें और अराजकतावादी संविधान की किताब दिखाएं। जो लोग खुद भारत के दुश्मनों के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं, वे दूसरों पर विदेशी समर्थन लेने का आरोप लगा है, यह खुद का मजाक उड़ाने जैसा है।'

बहस समझदार और परिपक्व लोगों के बीच होती हैं- रिजिजू

उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय बहसें समझदार और परिपक्व लोगों के बीच होती हैं। रिजिजू की यह टिप्पणी राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री पर किए गए हमले के एक दिन बाद आई है। राहुल ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री विदेशी समर्थन की वजह से ही इस पद पर पहुंचे हैं और उसी समर्थन के कारण अभी भी सत्ता में बने हुए हैं।

राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप

इससे पहले एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री मोदी की वित्तीय व्यवस्था विदेशी ताकतों के नियंत्रण और समर्थन में है, और विदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी उनका साथ देते हैं। राहुल ने कहा, 'मिस्टर मोदी, इस देश से झूठ बोलना बंद करें।'

राहुल ने प्रधानमंत्री को दी खुली बहस की चुनौती

राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी को इन आरोपों पर खुली बहस की चुनौती भी दी। उन्होंने कहा कि मैं आपको इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देता हूं। उन्होंने कहा कि कोई भी मंच हो, कभी भी हो। अगर आपमें हिम्मत है, तो सामने आएं। आप ऐसा करने की हिम्मत नहीं करेंगे, क्योंकि आप इस बात से डरे हुए हैं कि मुझे आपके बारे में क्या-क्या पता है,।

यह भी पढ़ें- 'राहुल गांधी का थर्ड क्लास झूठ', PM मोदी को विदेशी मदद मिलने के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।