Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    26/11 हमले की 15वीं बरसी से पहले इजरायल की कड़ी कार्रवाई, लश्कर-ए-तैयबा को किया आतंकवादी संगठन घोषित

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 12:08 PM (IST)

    मुंबई आतंकवादी हमलों (Mumbai Attacks) की 15वें बरसी की याद में इजरायल ने लश्कर-ए-तैयबा को एक आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया है। भारत में इजरा ...और पढ़ें

    26/11 हमले की 15वीं बरसी से पहले इजरायल की कड़ी कार्रवाई (Image: Jagran Graphic)
    26/11 हमले की 15वीं बरसी से पहले इजरायल की कड़ी कार्रवाई (Image: Jagran Graphic)

    HighLights

    1. मुंबई आतंकवादी हमलों की 15वीं बरसी से पहले इजरायल का बड़ा फैसला
    2. लश्कर-ए-तैयबा (LeT) को एक आतंकवादी संगठन घोषित किया
    3. 26 नवंबर 2008 को मुंबई के ताज होटल में हुआ था हमला

    एएनआई, नई दिल्ली। 26/11 Mumbai Attacks: मुंबई आतंकवादी हमलों की 15वीं बरसी से पहले इजरायल ने आतंकवादियों के खिलाफ बहुत कड़ा कदम उठाया है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, इजरायल ने आधिकारिक तौर पर लश्कर-ए-तैयबा (LeT) को एक आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। 

    इजरायली दूतावास ने एक बयान में कहा कि लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन घोषित करने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं, यह देखते हुए कि यह निर्णय भारत सरकार के किसी औपचारिक अनुरोध के बिना स्वतंत्र रूप से लिया गया था। 

    15वीं बरसी की याद में इजरायल का कड़ा कदम

    भारत में इजरायल के दूतावास ने कहा, 'मुंबई आतंकवादी हमलों की स्मृति के 15वें वर्ष के प्रतीक के रूप में, इजरायल राज्य ने लश्कर-ए-तैयबा को एक आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया है। भारत सरकार द्वारा अनुरोध नहीं किए जाने के बावजूद ऐसा करने पर, इजरायल राज्य ने औपचारिक रूप से सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं।  लश्कर-ए-तैयबा को अवैध आतंकवादी संगठनों की इजरायली सूची में शामिल करने के परिणाम के लिए सभी आवश्यक जांच और नियमों को पूरा कर लिया है।'

    26/11 मुंबई हमले

    उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई के ताज होटल में लश्कर के आतंकियों द्वारा हमले किए गए थे। इस आतंकी हमले से पूरा देश हिल गया था। बता दें कि 26 नवंबर को मुंबई आतंकी हमले को 15 साल हो जाएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़े: सिर्फ भाजपा चुनाव में धन संस्कृति के खिलाफ है', सीएम पेमा खांडू ने सबसे साफ-सुथरी पार्टी होने की बताई वजह

    यह भी पढ़े: IFFI 2023 Goa: '5 साल में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मीडिया-मनोरंजन बाजार होगा, फिल्म फेस्टिवल में बोले अनुराग ठाकुर