Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Israel Embassy Blast: इजरायली दूतावास विस्फोट मामले से जल्द उठेगा पर्दा, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Sat, 30 Dec 2023 09:05 AM (IST)

    Israel Embassy Blast इजरायली दूतावास के पास धमाके के मामले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। अधिकारियों ने बताया कि इजरायली दू ...और पढ़ें

    Israel Embassy Blast: इजरायली दूतावास विस्फोट मामले से जल्द उठेगा पर्दा? दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR (फाइल फोटो)
    Israel Embassy Blast: इजरायली दूतावास विस्फोट मामले से जल्द उठेगा पर्दा? दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. इजराइली दूतावास विस्फोट मामले में एक्शन में दिल्ली पुलिस।
    2. दिल्ली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज की FIR।

    पीटीआई, नई दिल्ली। इजरायली दूतावास के पास धमाके के मामले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। अधिकारियों ने बताया कि इजरायली दूतावास के पास विस्फोट होने के कुछ दिन बाद दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है।

    पुलिस ने दर्ज की FIR

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि एक पुलिस अधिकारी की शिकायत के आधार पर तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा-3 के तहत FIR दर्ज की गई है।

    मंगलवार शाम हुआ था विस्फोट

    यह विस्फोट मंगलवार शाम को इजरायली दूतावास के पास हुआ झाड़ियों में हुआ था। विस्फोट में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पुलिस को घटनास्थल से इजरायली राजदूत के नाम लिखा एक पत्र भी मिला था।

    यह भी पढ़ें- इजराइली दूतावास के पास ब्लास्ट में पुलिस को मिले अहम सुराग, विस्फोट का जामिया नगर से जुड़ा कनेक्शन

    विस्फोट से पहले दिखे थे दो संदिग्ध

    इससे पहले दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित इजरायल के दूतावास के पास हुए विस्फोट मामले में सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए थे। सूत्रों ने बताया कि विस्फोट से कुछ देर पहले दो युवकों को घटनास्थल के करीब सड़क पर चलते हुए गया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Israel Embassy Blast: लाइव लोकेशन शेयर न करने से मॉल में न जाने तक... इजरायल ने जारी की अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी