Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'भारतीयों से मिली है पूरे इजरायल को प्रेरणा...', इजरायली राजदूत ने हमास हमले के बाद समर्थन के लिए भारत का जताया आभार

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Wed, 22 May 2024 08:13 PM (IST)

    इजरायली राजदूत नोर गिलोन ने कहा कि सात अक्टूबर को हमास हमले के बाद भारत इजरायल के पक्ष में खड़ा था। हम यह कभी नहीं भूलेंगे। यह समर्थन भारतीय और यहूदी ...और पढ़ें

    हमास हमले के बाद समर्थन के लिए इजरायली राजदूत नोर गिलोन ने भारत का आभार जताया। फोटो- @IsraelinIndia
    हमास हमले के बाद समर्थन के लिए इजरायली राजदूत नोर गिलोन ने भारत का आभार जताया। फोटो- @IsraelinIndia

    पीटीआई, नई दिल्ली। इजरायली राजदूत नोर गिलोन ने कहा कि सात अक्टूबर को हमास हमले के बाद भारत इजरायल के पक्ष में खड़ा था। हम यह कभी नहीं भूलेंगे। यह समर्थन भारतीय और यहूदी लोगों के बीच असाधारण संबंधों का प्रमाण है। वह इजरायल के 76वें राष्ट्रीय दिवस के मौके पर इजरायली दूतावास द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

    भारतीयों से मिली पूरे इजरायल को प्रेरणाः गिलोन

    उन्होंने कहा कि हमारी संवेदनाएं उन 128 प्रियजनों के साथ हैं, जो अब भी बंदी हैं। उनकी तत्काल रिहाई हमारा मिशन है। मैं इस अवसर पर भारतीय मूल के लोगों की वीरता को सलाम करता हूं। उन्होंने कहा कि केरल की मीरा और सबिता ने आतंकी हमले के दौरान एक बुजुर्ग जोड़े को बचाया था। उन्होंने असाधारण साहस दिखाई है, जिससे पूरे इजरायल को प्रेरणा मिली है।

    कार्यक्रम में शामिल हुए विदेश सचिव क्वात्रा

    कार्यक्रम में विदेश सचिव विनय क्वात्रा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आतंकी हमले ने हम सभी को झकझोर दिया। भारत खुद सीमा पार आतंकवाद का शिकार है और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति उसका दृष्टिकोण शून्य-सहिष्णुता का है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी कृत्यों के लिए कोई औचित्य नहीं हो सकता है।

    यह भी पढ़ेंः 

    बाइडन और ट्रंप ने केंटुकी और ओरेगन प्राइमरी में हासिल की जीत, इजरायल-हमास युद्ध के कारण बैकफुट पर अमेरिकी राष्ट्रपति

    खबरें और भी