Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan 3 Mission live Streaming: लॉन्च इवेंट को देखने के लिए बस करना होगा यह काम, ISRO ने दी अहम जानकारी

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Thu, 13 Jul 2023 07:54 PM (IST)

    How and Where To Watch ISRO Chandrayaan 3 Launch Date and Time चंद्रयान-3 लॉन्चिंग की काउंटडाउन शुरू हो चुकी है। इस शानदार लम्हें का हिस्सा आप भी बने ...और पढ़ें

    ISRO Chandrayaan 3 Mission How and Where To Watch: इन चैनलों पर देख सकते हैं चंद्रयान-3 लॉन्चिंग की लाइव स्ट्रीमिंग।
    ISRO Chandrayaan 3 Mission How and Where To Watch: इन चैनलों पर देख सकते हैं चंद्रयान-3 लॉन्चिंग की लाइव स्ट्रीमिंग।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Chandrayaan 3 launch live Streaming। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) एक और मील का पत्थर छूने के लिए तैयार है। 14 जुलाई (शुक्रवार) को चंद्रयान-3, श्रीहरिकोटा से 2 बजकर 35 मिनट पर चंद्रमा की ओर जाने के लिए धरती से उड़ान भरेगा। चंद्रमान-2 का यह एक फॉलोअप मिशन है। लॉन्चिंग की तैयारी पूरी हो चुकी है। वहीं, लॉन्चिंग की उल्टी गिनती भी शुरू हो चुकी है।

    चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को देखने के लिए पूरी दुनिया बेताब है। आइए आज हम आपको बताने वाले हैं कि कहां-कहां लॉन्चिंग की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

    इन प्लेटफॉर्म्स पर होगी लॉन्चिंग की लाइव स्ट्रीमिंग

    • इसरो के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर चंद्रयान-3 लॉन्चिंग की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जाएगी।
    • दूरदर्शन पर भी लॉन्चिंग का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।

    इसरो ने इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए लोगों को आमंत्रित किया है। संस्था ने एक लिंक शेयर किया है, जहां जाकर आप खुद को रजिस्टर कर सकते हैं और आसानी से लॉन्चिंग की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

    इसके अलावा, जागरण वेबसाइट पर इस लॉन्चिंग के लाइव ब्लॉग को भी ट्रैक कर सकते हैं। जहां इस चंद्रयान-3 लॉन्चिंग से जुड़ी जानकारी आपको मिलने वाली है।