Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'हैलो धरतीवासियों, जल्द ही सबसे अच्छी जानकारी मिलने वाली है...', चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने भेजा खास संदेश

    By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 07:23 PM (IST)

    ISRO Chandrayaan-3 चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने धरती पर नया संदेश भेजा है। उसने कहा है कि जल्द ही कुछ नई जानकारी सामने आने वाली है। वह चंद्रम पर रहस ...और पढ़ें

    इसरो ने चंद्रयान-3 पर नया अपडेट दिया है। (फोटो-इसरो)
    इसरो ने चंद्रयान-3 पर नया अपडेट दिया है। (फोटो-इसरो)

    HighLights

    1. चंद्रयान-3 की 23 अगस्त को चंद्रमा पर सफल लैंडिंग हुई थी।
    2. प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा पर अब तक पांच दिन पूरे कर लिए हैं।
    3. प्रज्ञान रोवर चंद्रमा पर नई-नई जानकारी जुटाने में लगा है।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। इसरो (ISRO) ने मंगलवार को चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन पर नया अपडेट दिया है। इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर सही तरह से काम कर रहा है और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। प्रज्ञान रोवर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर घूम रहा है और वहां से नई जानकारी जुटा रहा है।

    नई जानकारी जुटा रहा प्रज्ञान रोवर

    इसरो ने बताया कि रोवर अब चंद्रमा पर रहस्यों का पता लगाने में जुटा है। साथ ही उसने वहां से धरतीवासियों के लिए खास संदेश भी भेजा है। उसने बताया कि जल्द ही कुछ नई जानकारी सामने आने वाली है।

    धरती के लिए रोवर ने भेजा खास संदेश

    इसरो के चंद्रयान-3 ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया,

    हैलो पृथ्वीवासियों, यह चंद्रयान-3 का प्रज्ञान रोवर है। मैं आशा करता हूं कि आप अच्छे होंगे। मैं आपको बताना चाहूंगा कि मैं चंद्रमा पर रहस्यों के बारे में पता लगाने के लिए आगे बढ़ रहा हूं। मैं अपने दोस्त विक्रम लैंडर से संपर्क में हूं। हमारी कंडीशन ठीक है। जल्द ही कुछ अच्छी जानकारी आनेवाली है।

    प्रज्ञान रोवर को दिखा था गड्ढा

    प्रज्ञान रोवर अपने तय लक्ष्य के अनुसार, चांद पर आगे बढ़ रहा है और वहां से इसरो के वैज्ञानिकों को अपडेट भेज रहा है। हालांकि, रविवार (27 अगस्त) को प्रज्ञान रोवर के रास्ते में एक रुकावट आ गई थी। इसरो ने बताया कि रविवार को रोवर के सामने करीब चार मीटर चौड़ा एक गड्ढा आ गया था।

    समय रहते बदला गया था रास्ता

    इसरो ने कहा कि प्रज्ञान रोवर गड्ढे से तीन मीटर की दूरी पर था, तभी उसे वहां से लौटने का निर्देश मिला और रोवर दूसरी ओर मुड़ गया। इसके बाद रोवर अब नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

    खबरें और भी

    चंद्रयान-3 की हुई थी सफल लैंडिंग

    बता दें कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग हुई थी। चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड किया, जहां अब अगले स्टेप में कई तरह की जानकारी जुटाई जा रही है।