Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सूर्य मिशन की लॉन्चिंग का समय आया सामने, ISRO प्रमुख ने बताया कब मानवयुक्त मिशन 'गगनयान' होगा लॉन्च

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 02:05 PM (IST)

    Chandrayaan 3 चंद्रयान की सफलता के बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने खुशी जताते हुए कहा कि मेरे पास शब्द नहीं है कि कैसे इसको बयां करूं। इसरो प्रमुख ने इस ...और पढ़ें

    Aditya L1 Surya mission: इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने अगले मिशन के बारे में बताया।
    Aditya L1 Surya mission: इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने अगले मिशन के बारे में बताया।

    HighLights

    1. इसरो प्रमुख ने चंद्रयान 3 की सफलता पर अपनी टीम को बधाई दी।
    2. सोमनाथ ने सूर्य मिशन की लॉन्चिंग का भी समय बताया।
    3. सूर्य का अध्ययन करने के लिए तैयार हो रहा Aditya L1 सूर्य मिशन।

    नई दिल्ली, एजेंसी। Chandrayaan 3 चंद्रयान 3 की सफलता के बाद दुनियाभर में भारत और इसरो की वाहवाही हो रही है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान के लैंडर को लैंड करवाने वाला पहला देश बन गया है। इस एतिहासिक उपलब्धि पर इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने भी खुशी जताते हुए कहा कि मेरे पास शब्द नहीं है कि कैसे इसको बयां करूं।

    इसरो प्रमुख ने इसी के साथ स्पेस एजेंसी के आगे के मिशन के बारे में भी बताया।

    सूर्य मिशन की लॉन्चिंग का बताया समय

    इसरो प्रमुख सोमनाथ से जब न्यूज एजेंसी एएनआई ने पूछा कि अब सूर्य मिशन Aditya L1 कब लॉन्च होगा, तो उन्होंने बताया कि वो तैयार हो चुका है और बस लॉन्चिंग की तैयारी में है। सोमनाथ ने कहा कि यह मिशन सूर्य तक जाने का मिशन है और ये सितंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। 

    सोमनाथ ने कहा कि लॉन्चिंग के बाद ये यान कई दिन लगाकर अपने गंतव्य स्थल एल-1 पर पहुंचेगा। 

    मानवयुक्त मिशन गगनयान पर भी दिया अपडेट

    सोमनाथ ने कहा कि हम गगनयान को लेकर भी तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए संभवतः सितंबर या अक्टूबर के अंत तक एक मिशन लॉन्च करेंगे। उन्होंने इसी के साथ बताया कि हम मैन मिशन से पहले कई और टेस्ट मिशन करने वाले हैं। 

    सोमनाथ ने कहा कि कई मिशन के बाद हम 2025 में मैन मिशन लॉन्च करेंगेस जिसमें अंतरिक्ष में मानवयुक्त यान भेजा जाएगा।

    चंद्रयान की खुशी बयां नहीं कर सकता

    इसरो प्रमुख ने कहा कि चंद्रयान 3 की सफलता के बाद मेरे मन में कैसी खुशी थी, ये मैं बयां नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि ये सब पूरी इसरो टीम की मेहनत का फल है।

    खबरें और भी