Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ISRO ने गगनयान मिशन के क्रू मॉड्यूल की लॉन्चिंग टाली, इन कारणों से रोका गया परीक्षण

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 09:34 AM (IST)

    ISRO Gaganyaan Mission गगनयान मिशन के तहत आज टेस्ट व्हीकल की लॉन्चिंग होनी थी जिसे तकनीकी कारणों की वजह से टाल दिया गया है। भविष्य के मानव अंतरिक्ष का ...और पढ़ें

    ISRO Gaganyaan Mission टेस्ट व्हीकल की लॉन्चिंग टली।
    ISRO Gaganyaan Mission टेस्ट व्हीकल की लॉन्चिंग टली।

    एजेंसी, नई दिल्ली। ISRO Gaganyaan Mission मानव को अंतरिक्ष में भेजने के इसरो (ISRO) के महत्वकांक्षी गगनयान मिशन के तहत आज टेस्ट व्हीकल की लॉन्चिंग होनी थी, जिसे तकनीकी कारणों की वजह से टाल दिया गया है। 

    भविष्य के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रमों को देखते हुए अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा का परीक्षण करने के लिए इसरो आज मॉड्यूल टेस्ट उड़ान परीक्षण करने वाला था। इसरो ने टेस्ट व्हीकल अबार्ट मिशन-1 (TV-D 1) के जरिये पहले क्रू मॉड्यूल का परीक्षण करना था। 

    क्या बोले एस सोमनाथ?

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गगनयान मिशन में पहली मानवरहित परीक्षण उड़ान (टीवी-डी1 उड़ान परीक्षण) के प्रक्षेपण को आज टाल दिया है। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि गगनयान के पहले उड़ान परीक्षण वाहन एबॉर्ट मिशन-1 (टीवी-डी1) के प्रक्षेपण को रोक दिया गया है।

    यह है कारण

    सोमनाथ ने कहा कि मिशन का लिफ्ट-ऑफ का प्रयास आज नहीं हो सका, क्योंकि इंजन इग्निशन पूरा नहीं हो सका। सोमनाथ ने कहा कि इसके पीछे के तकनीकी कारणों का पता लगाया जा रहा है।