Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रनवे को टच कर फिर उड़ा विमान, 12 मिनट तक हवा में अटकी रही 147 यात्रियों की सांसें

    Updated: Thu, 05 Mar 2026 11:00 PM (IST)

    जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुंबई से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट पहले प्रयास में नहीं उतर पाई। पायलट के अस्थिर दृष्टिकोण के कारण विमान रनव ...और पढ़ें

    मुंबई से जयपुर फ्लाइट की पहली लैंडिंग असफल रही

    मुंबई से जयपुर फ्लाइट की पहली लैंडिंग असफल रही

    HighLights

    1. मुंबई से जयपुर फ्लाइट की पहली लैंडिंग असफल रही

    2. पायलट के अस्थिर दृष्टिकोण के कारण विमान फिर उड़ा

    3. 147 यात्रियों की सांसें 12 मिनट तक अटकी रहीं

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को मुंबई से आने वाली इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट पहले प्रयास में नहीं उतर सकी। करीब 12 मिनट बाद दूसरे प्रयास में फ्लाइट की लैंडिग सफल हुई। इस दौरान विमान में सवार 147 यात्रियों की सांसे अटकी रही।

    जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट ने सुबह 7:37 बजे मुंबई से जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। पायलट ने करीब 9:20 बजे जयपुर में उतरने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में पायलट ने विमान को रनवे से टच करने के तुरंत बाद फिर टेकआफ किया।

    लैंडिंग के दौरान पायलट के अनस्टेबल एप्रोच (अस्थित दृष्टिकोण) के कारण फ्लाइट पहले प्रयास में नहीं उतारी जा सकी। अनस्टेबल एप्रोच का अर्थ है लैंडिंग के समय विमान की गति, ऊंचाई या दिशा का निर्धारित मानकों से भटक जाना।