विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर बोले जयराम रमेश, कहा- भारत जोड़ो यात्रा के समय ही तय हो गया था एजेंडा

By Shalini KumariEdited By: Shalini Kumari
Published: Sun, 14 May 2023 03:21 PM (GMT+05:30)

Karnataka News कर्नाटक में पार्टी की जीत पर वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि जीत का एजेंडा अक्टूबर में ...और पढ़ें

कांग्रेस की जीत पर जयराम रमेश ने दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस की जीत पर जयराम रमेश ने दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत के साथ शानदार जीत हासिल हुई है। इसके बाद से कांग्रेस की उम्मीदें आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। अपनी पार्टी की जीत पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी।

भारत जोड़ो यात्रा के समय तय हुआ जीत का एजेंडा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा, "जीत का एजेंडा पिछले साल अक्टूबर में भारत जोड़ो यात्रा से तय कर लिया गया था। जब राहुल गांधी ने कर्नाटक में 22 दिन गुजारे और इस दौरान 7 जिलों और 21 विधानसभा की सीटें से गुजरे। उसी समय पार्टी में एक सद्भावना, एकता और विश्वास देखने को मिला, जिससे कांग्रेस को मजबूती मिली।

कांग्रेस के लिए टर्निंग प्वाइंट रहा भारत जोड़ो यात्रा

"कांग्रेस के लिए भारत जोड़ो यात्रा एक टर्निंग प्वाइंट रहा और इसके बाद हमने कई सभाएं और रैलियां की, जिसका पार्टी पर काफी सकारात्मक असर देखने को मिला है। हमने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही चुनाव के लिए अपने वादे को लेकर विचार किया और लोगों को वादे किए। हालांकि, हमने अपना घोषणापत्र तैयार किया, लेकिन उनमें से पांच वादों को काफी सोच-विचार के साथ राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तय किया गया था।"

भाजपा पर साधा निशाना

वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस ने जीत हासिल की और भाजपा की डबल इंजन सरकार का भांडा-फोड़ हुआ है, लोगों को सच का पता लगा है।"  ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने भी भाजपा पर तंज कसा है और कहा, "कर्नाटक तो झांकी है और अभी पूरा हिंदुस्तान बाकी है। कर्नाटक ने दिखाया है कि देश की जनता तानाशाही को पराजित कर सकती है। जो 1978 में हुआ था, वहीं अब कर्नाटक से शुरुआत हो चुकी है।"

भारत जोड़ो यात्रा का सीधा असर

कांग्रेस की जीत के बाद जयराम रमेश ने पोल की एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया और लिखा, "कर्नाटक में #BharatJodoYatra का यह सीधा असर है। मोटे तौर पर पार्टी को एकजुट करने, कैडर में जोश भरने और कर्नाटक चुनाव के लिए नैरेटिव सेट करने में यात्रा की ज़बरदस्त भूमिका रही। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक के लोगों के साथ राहुल गांधी ने कई बातचीत की। इन बातचीत के आधार पर हमारी गारंटी एवं घोषणापत्र के लिए वादों पर चर्चा हुई और उन्हें अंतिम रूप दिया गया।"

कर्नाटक में पार्टी को हासिल हुआ बहुमत

कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत हासिल हुआ है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कुल 224 सीटों में से 135 सीटों के साथ बहुमत मिला है। वहीं, भाजपा केवल 66 सीटें ही जीत पाई है। जेडीएस को मात्र 19 सीटों के साथ खाता बंद करना पड़ा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।