विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड में पूर्ण बहुमत की ओर भाजपा

By vivek pandeyEdited By:
Updated: Tue, 23 Dec 2014 02:50 PM (IST)

झारखंड में मजबूत स्थिति के बावजूद भाजपा पूर्ण बहुमत से चूकती नजर आ रही है। मतगणना जारी है और शुरूआती रूझान में भाजपा के पक्ष में आंकड़ें जा रहे हैं।

News Article Hero Image

रांची। झारखंड में रूझानों के उतार-चढ़ाव के बीच आखिरकार भाजपा पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। मतगणना जारी है और शुरूआती रूझान में भाजपा के पक्ष में आंकड़ें आ रहे हैं। दोपहर बाद करीब 3 बजे तक सभी सीटों के रूझान आ गए थे। इनमें भाजपा सभी अन्य पार्टियों से बहुत आगे है और जादुई आंकड़े के पास पहुंच गई है।

इस बीच आश्चर्य की बात यह है कि दो-दो सीटों से लड़ रहे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्रियों की स्थिति भी बेहतर नजर नहीं आ रही है। इन सब के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आशा से बेहतर प्रदर्शन कर भाजपा की जीत का मजा किरकिरा कर दिया है। अंतिम परिणाम आने बाकी हैं लेकिन भाजपा नेताओं की बेचैनी ताजा रूझानों ने बढ़ा दी है।

यहां क्लिक करें : विधानसभा चुनाव से संबंधित पूरी जानकारी