Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jiah khan Case: जिया खान ही नहीं, इन 5 एक्टर्स की मौत की गुत्थी भी आज तक नहीं सुलझी; एक ने सभी को किया हैरान

    By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Fri, 28 Apr 2023 01:33 PM (IST)

    Jiah Khan Case Verdict अभिनेत्री जिया खान के आत्महत्या मामले में आज आरोपी अभिनेता सूरज पंचोली को बरी कर दिया गया। जिया बॉलीवुड की अकेली अभिनेत्री नहीं ...और पढ़ें

    Jiah Khan Case Verdict जिया खान के आत्महत्या मामला।
    Jiah Khan Case Verdict जिया खान के आत्महत्या मामला।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Jiah Khan Suicide Case Verdict News बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान के आत्महत्या मामले में आज आरोपी अभिनेता सूरज पंचोली को बरी कर दिया गया। करीब दस साल बाद सीबीआई की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाया। सूरज पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था।

    जिया खान ने अपने घर में ही आत्महत्या कर ली थी। बता दें कि जिया बॉलीवुड की अकेली अभिनेत्री नहीं है, जिनकी आत्महत्या की गुत्थी आज तक नहीं सुलझी है। आइए, जानें उन बड़े सितारों की कहानी जिनकी मौत बनी मिस्ट्री...

    जिया खान की मौत बनी मिस्ट्री

    गजनी और निशब्द जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम कर चर्चा में आने वाली जिया खान के सुसाइड ने भी सभी को हैरान किया था। 

    जिया की मौत को उनकी मां ने हत्या बताया था। बता दें कि जिया ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। सूरज पंचोली को लेकर लिखे गए इस पत्र में जिया ने कहा था, '' तुमने मुझे केवल दर्द दिया, लेकिन मैंने तुमसे केवल प्यार किया। मैंने तुम्हारे लिए सब त्याग दिया, लेकिन तुमने मुझे केवल तन्हाई दी। 

    बता दें कि सूरज पंचोली पर जिया को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप था। सीबीआई की चार्जशीट में बताया गया था कि जिया ने सुसाइड से एक घंटे पहले सूरज को कई कॉल किए थे, लेकिन उन्होंने नहीं उठाया। इससे पहले सूरज ने जिया को अभद्र भाषा में 10 मैसेज किए थे। हालांकि, आज सीबीआई की विशेष अदालत ने सूरज को सभी आरोपों से बरी कर दिया।

    खबरें और भी

    बालिका वधू फेम प्रत्युषा बनर्जी

    टीवी सीरियल बालिका वधू की अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी की मौत से सभी हैरात रह गए थे। प्रत्युषा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। चुलबुले से स्वभाव वाली महज 24 साल की अभिनेत्री की मौत भी जिया खान की तरह रहस्य बनकर रह गई। सभी लोगों और उनके फैंस के मन में यही सवाल है कि आखिर उन्होंने किस कारण मौत को गले लगाया।

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत से सब हैरान

    टीवी सीरियल के बाद महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से नाम कमाने वाले सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर ने तो मानों सभी के पैरों से जमीन खींच दी थी। सुशांत ने अपने फ्लैट में 14 जून 2020 को सुसाइड किया था और इससे सब हैरान थे। 

    एक खुशनुमा इंसान कैसे सुसाइड कर सकता है, यही सवाल सभी के दिमाग में था। सुशांत की आत्महत्या को कई लोगों ने हत्या भी करार दिया। मामला सीबीआई जांच तक पहुंचा, लेकिन उससे भी कुछ सामने नहीं आया। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर भी कई आरोप लगे पर वो सच साबित नहीं हुए और आज तक उनके सुसाइड का कारण सामने नहीं आया।

    दिव्या भारती की 19 साल में मौत

    19 साल में ही शोहरत हासिल करने वाली दिव्या भारती की मौत से भी उनके चाहने वाले काफी हैरान हुए थे। 3 साल के करियर में ही दिव्या ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। दिव्या के साथ ही 1992 में शाहरुख खान ने फिल्म 'दीवाना' से डेब्यू किया था। दिव्या की मौत 5 अप्रैल 1993 को 5वीं मंजिल पर अपने फ्लैट की खिड़की से गिरने से हुई थी। उनकी दोस्त ने कहा था कि वो उस समय शराब पिए हुई थीं। हालांकि, कई लोगों ने इसे हत्या करार दिया था। दिव्या की मौत की गुत्थी भी आज तक सुलझी नहीं है।

    परवीन बॉबी

    अभिनेत्री परवीन बॉबी की मौत भी रहस्य बन गई थी। 70 के दशक की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्री कही जाने वाली परवीन की मौत डायबटीज से बताई गई थी। हालांकि, कई लोगों का कहना है कि उन्होंने प्यार में धोखा पाने के बाद सुसाइड किया था।

    श्रीदेवी की मौत पर उठे थे सवाल

    बॉलीवुड की 'चांदनी' और मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत भी रहस्य बन गई थी। दरअसल, श्रीदेवी की मौत एक हादसे के चलते हुई थी, जिसपर कई लोगों ने सवाल उठाए थे। श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी के लिए दुबई गई थी और उसी दौरान  होटल के बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई थी।