Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तेजस्वी के बयान पर मांझी बोले- 'जो क्राइम करेगा वो मारा जाएगा', गिरिराज सिंह ने भी कही बड़ी बात; गरमाई सियासत

    Updated: Sat, 15 Jun 2024 01:35 PM (IST)

    Bihar News तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी व गिरिराज सिंह और ललन सिंह ने तेजस्वी के बयान पर ...और पढ़ें

    जीतन राम मांझी, तेजस्वी यादव और गिरिराज सिंह। (फोटो- फाइल)
    जीतन राम मांझी, तेजस्वी यादव और गिरिराज सिंह। (फोटो- फाइल)

    एएनआई, नई दिल्ली। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के बयान पर बिहार में सियासत गरमा गई है। ललन सिंह के बाद अब गिरिराज सिंह और जीतन राम मांझी ने भी पलटवार किया है। दरअसल, तेजस्वी यादव ने एक बयान में कहा था कि नीतीश कुमार की सरकार में यादवों को टारगेट कर गोली मारी जा रही है। इस बयान के बाद बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने हैं।

    यह भी पढ़ें: फिर Melodi Moment, पीएम मोदी के साथ मेलोनी ने ली सेल्फी; देखिए वो 8 तस्वीरें जो इंटरनेट पर छाईं

    ललन सिंह के बाद गिरिराज सिंह क्या बोले?

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिन्हें व्हिलचेयर पर बैठा दिया है, वही आज बोल रहे हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा था कि घटनाओं को जो अंजाम देगा वो जेल जरूर जाएगा। इसे किसी जाति से जोड़कर देखे जाने की जरूरत नहीं है।

    मांझी बोले- NDA सरकार ऐसे ही काम करती है

    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी तेजस्वी के बयान पर प्रतिक्रिया दी। मांझी ने कहा कि हम जाति नहीं देखते, जो भी क्राइम करेगा वो मारा जाएगा। क्राइम करने वालों पर तत्काल कार्रवाई होगी ही। नीतीश सरकार न किसी को फंसाती है और किसी को बचाती है। न्यायोचित काम किया जाता है। उनके (तेजस्वी) पिता जी के राज में क्या होता था? अपहर, लूट और हत्याओं का नेगोशिएशन सीएम हाउस में होता था। वो आज नहीं हो रहा है। फिर उन्हें कहने का क्या अधिकार है? गलत करने वाले पर कार्रवाई होगी ही, चाहे वो जिस जाति का हो।

    यह भी पढ़ें: आखिर इतनी जल्दी बिहार क्यों आ रहे पीएम मोदी, क्या होने वाला है बड़ा फैसला या कुछ और?

    खबरें और भी