विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अन्नामलाई ने नितिन नवीन को 5 पन्नों का इस्तीफा सौंपा, नई पार्टी का जल्द करेंगे एलान

Published: Tue, 02 Jun 2026 03:56 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 02 Jun 2026 04:00 PM (GMT+05:30)

के. अन्नामलाई ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना त्यागपत्र सौंपा।

अन्नामलाई ने बीजेपी से दिया इस्तीफा (फाइल फोटो)

अन्नामलाई ने बीजेपी से दिया इस्तीफा (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। के. अन्नामलाई ने भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ दिया है। अन्नामलाई ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने आज मंगलवार को नई दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष से मुलाकात की और उन्हें पांच पन्नों का इस्तीफा सौंपा।

नई पार्टी बनाएंगे अन्नामलाई

खबरों के मुताबिक, पूर्व IPS अधिकारी अन्नामलाई नई क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी शुरू करने की योजना बना रहे हैं, जिसे उनके सहयोगी 'धर्मनिरपेक्ष' और 'तमिल-प्रथम' सोच वाली पार्टी बता रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इस प्रस्तावित संगठन को छह से आठ महीनों के भीतर लॉन्च किया जा सकता है और यह तमिलनाडु में BJP और यह पार्टी द्रविड़ पार्टियों, दोनों के विकल्प के तौर पर खुद को स्थापित करने की कोशिश करेगी।

अन्नामलाई के करीबी लोगों ने बताया कि वह एक ऐसा राजनीतिक मंच बनाना चाहते हैं जो तमिल पहचान को राष्ट्रीय सोच के साथ जोड़े और साथ ही विरोधी पार्टियों का विरोध करते समय मुद्दों पर आधारित रहे।

अन्नामलाई और BJP में मतभेद

तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी और अन्नामलाई के बीच राजनीतिक रणनीति को लेकर कई महीनों से मतभेद चल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, अन्नामलाई AIADMK के साथ गठबंधन फिर से शुरू करने के BJP के फैसले से और हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों से पहले उम्मीदवारों के चयन के कुछ पहलुओं से नाखुश थे, इसलिए चुनाव के बाद अन्नामलाई ने भाजपा का साथ छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- साउथ एक्ट्रेस जूली ने थलापति विजय पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ट्रोलिंग की वजह से हुआ मिसकैरेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।