Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आंध्र प्रदेश में कोविड से एक व्यक्ति की मौत, चार दिन पहले अस्पताल में हुआ था भर्ती

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 09:11 PM (GMT+05:30)

    आंध्र प्रदेश के कडप्पा में कोविड-19 से 46 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। चार दिन तक एंटीबायोटिक दवाओं से इलाज के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, ...और पढ़ें

    सांकेतिक इमेज

    सांकेतिक इमेज

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, कडप्पा। आंध्र प्रदेश के कडप्पा में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। कोविड-19 पीड़ित 46 वर्षीय इस व्यक्ति का चार दिन तक एंटीबायोटिक दवाओं से इलाज किया गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और मौत हो गई। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

    कडप्पा के जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रवि बाबू ने कहा कि वह शराब का आदी था और उसे सांस लेने में गंभीर तकलीफ व खांसी होने के कारण स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    उन्होंने कहा, 'कडप्पा के मसापेटा निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति की कोविड-19 से मौत् हो गई।' उन्होंने कहा कि एक्स-रे जांच में पता चला कि पीड़ित के दोनों फेफड़े पूरी तरह खराब हो गए थे, जिसकी वजह से उसे निमोनिया हो गया था। चार दिन तक एंटीबायोटिक दवाएं देने के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ।