विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'किसी को ठेस पहुंचाई है तो माफी मांगें...', कमल हासन केस में कर्नाटक हाईकोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Published: Tue, 03 Jun 2025 05:27 PM (IST)

कर्नाटक हाईकोर्ट ने अभिनेता कमल हासन को कन्नड़ भाषा पर विवादित टिप्पणी के लिए फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि ...और पढ़ें

अभिनेता ने एक बयान में कहा था कि कन्नड भाषा का जन्म तमिल से हुआ है।
अभिनेता ने एक बयान में कहा था कि कन्नड भाषा का जन्म तमिल से हुआ है।

HighLights

  1. कोर्ट ने कहा कि किसी को ठेस पहुंचाना गलत।
  2. कमल हासन केस में कोर्ट ने कई टिप्पणी की है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक्टर कमल हासन को कन्नड भाषा को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के लिए फटकार लगाई है। कोर्ट ने चेतावनी के लहजे में कहा है कि राइट टू स्पीच के तहत किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाया जा सकता है। दरअसल अभिनेता ने एक बयान में कहा था कि कन्नड भाषा का जन्म तमिल से हुआ है।

कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

कोर्ट ने कमल हासन से कहा कि आपको बोलने का अधिकार है। लेकिन भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं। फ्री स्पीच और अभिव्यक्ति का मौलिक अधिकार इस हद तक नहीं दिया जा सकता कि इससे आम जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचे।

कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स सहित प्राधिकारियों को एक याचिका में यह निर्देश देने की मांग की गई थी कि वे कर्नाटक में कमल हासन की नई फिल्म 'ठग लाइफ' के प्रदर्शन में बाधा न डालें या उसे रोक न लगाएं। अदालत ने कमल हासन से कहा, "हम अब यह आप पर छोड़ रहे हैं। अगर आपने किसी को ठेस पहुंचाई है तो माफी मांगें।"

'बयान वापस लें...'

अदालत ने कहा, "इस मामले में आपने एक बयान दिया। उस बयान को वापस लें, बस इतना ही। कर्नाटक से करोड़ों कमाए जा सकते हैं... लेकिन अगर आपको (कन्नड़ के) लोगों की जरूरत नहीं है तो राजस्व छोड़ दें।"

अदालत ने कहा, "हम किसी को भी जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं देंगे... जब गलतियां होती हैं, तो आपको कहना चाहिए, 'मैंने इसी संदर्भ में बात की है (लेकिन) अगर इससे किसी को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं।"

यह भी पढ़ें: कन्नड़ भाषा विवाद: कमल हासन ने माफी मांगने से किया इनकार, बोले- कर्नाटक में नहीं रिलीज करेंगे फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।