Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कर्नाटक की सत्ता में वापसी करेगी भाजपा? बीएस येदियुरप्पा का बड़ा दावा, गुटबाजी के सवाल पर दिया ये जवाब

    Updated: Mon, 17 Mar 2025 06:08 AM (IST)

    कर्नाटक भाजपा में गुटबाजी खुलकर सामने आई है। बीजापुर शहर से विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल और गोकक से विधायक रमेश जरकीहोली के नेतृत्व में पार्टी का एक धड ...और पढ़ें

    पार्टी का एक धड़ा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ (फोटो: पीटीआई)
    पार्टी का एक धड़ा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ (फोटो: पीटीआई)

    HighLights

    1. भाजपा के सत्ता में वापसी का दावा
    2. बीएस येदियुरप्पा ने किया दावा
    3. कर्नाटक में जल्द होंगे चुनाव

    पीटीआई, बेलगावी। भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को भरोसा जताया कि कर्नाटक में भाजपा आने वाले दिनों में सत्ता में वापसी करेगी, क्योंकि राज्य का माहौल पार्टी के पक्ष में है।

    भाजपा की कर्नाटक इकाई में बढ़ती गुटबाजी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के सभी सदस्यों को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए माहौल बहुत अनुकूल है और मुझे शत-प्रतिशत यकीन है कि हम आने वाले दिनों में कर्नाटक में सत्ता में वापसी करेंगे। हम सब मिलकर इस दिशा में ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं।

    कर्नाटक भाजपा में गुटबाजी की चर्चा

    येदियुरप्पा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कोई सुझाव देने का सवाल ही नहीं उठता है, सबको हर हाल में मिलकर काम करना होगा। कर्नाटक भाजपा में गुटबाजी खुलकर सामने आई है।

    बीजापुर शहर से विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल और गोकक से विधायक रमेश जरकीहोली के नेतृत्व में पार्टी का एक धड़ा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है।

    यतनाल और जरकीहोली ने विजयेंद्र की खुलेआम आलोचना करते हुए उन पर सत्तारूढ़ कांग्रेस के साथ सुविधा की राजनीति करने का आरोप लगाया है। हालांकि, येदियुरप्पा ने यतनाल से जुड़े सवाल का जवाब देने से इन्कार कर दिया।

    यह भी पढ़ें: कर्नाटक में सरकारी ठेकों में मुस्लिमों को मिला आरक्षण, तो भड़की भाजपा; कहा- ऐसे फैसले देश के लिए घातक