विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karnataka: कुमारस्वामी को 'बिजली चोरी' के लिए 68,526 रुपये जुर्माना भरना पड़ा, कांग्रेस पर लगाया राजनीतिक साजिश का आरोप

By Jagran NewsEdited By: Siddharth Chaurasiya
Published: Fri, 17 Nov 2023 02:46 PM (IST)

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने चोरी की बिजली के लिए 68526 रुपये का जुर्माना अदा किया है। उन्होंने ...और पढ़ें

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने चोरी की बिजली के लिए 68,526 रुपये का जुर्माना अदा किया है।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने चोरी की बिजली के लिए 68,526 रुपये का जुर्माना अदा किया है।

पीटीआई, बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने चोरी की बिजली के लिए 68,526 रुपये का जुर्माना अदा किया है। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए बिजली चोरी के आरोप को "अन्यायपूर्ण और अत्यधिक" बताया है। कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने दिवाली के दौरान जेपी नगर स्थित अपने आवास को रोशन करने के अवैध बिजली कनेक्शन लिया था, लेकिन उसका जुर्माना उन्होंने अदा कर दिया है।

जनता दल (सेक्युलर) की राज्य इकाई के अध्यक्ष कुमारस्वामी ने जुर्माना राशि की गणना के तरीके का विरोध किया और उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर में खामियां पाईं। पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी ने सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ मुखर होने के कारण उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया।

कुमारस्वामी ने बिजली ठेकेदार को दोषी ठहराया

सतर्कता पुलिस स्टेशन के सहायक कार्यकारी अभियंता को लिखे एक पत्र में कुमारस्वामी ने अपने कर्मचारियों द्वारा नियुक्त बिजली ठेकेदार को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा, "यह पता चलने के तुरंत बाद मैंने अपने कर्मचारियों को बिजली के खंभे से तार काटने के लिए सूचित किया। जब आवास को दिवाली के दौरान सजाया जा रहा था तब मैं घर पर नहीं था। मैं उस समय रामनगर जिले में अपने घर पर था। इलेक्ट्रीशियन ने मेरी जानकारी के बिना स्वतंत्र रूप से काम किया।"

यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: 'ये समय संयम के साथ-साथ बातचीत और कूटनीति का है', इजयरायल-हमास युद्ध पर क्या बोले PM मोदी?

कुमारस्वामी ने कहा, "उनके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर खामियों से भरी है, क्योंकि शिकायत बैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड के सहायक कार्यकारी अभियंता द्वारा की गई है।" उन्होंने कहा, "मैंने व्यक्तिगत रूप से बिजली चोरी होते हुए देखा था, लेकिन तथ्य दावे के विपरीत थे।"

बिजली चोरी का क्या है पूरा मामला?

बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस ने मंगलवार (14 नवंबर) को पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के राज्य प्रमुख कुमारस्वामी पर आरोप लगाया था कि दीपावली के दौरान उन्होंने जेपी नगर स्थित अपने आवास की सजावटी रोशनी के लिए अवैध तरीके से बिजली के तार जोड़ लिये थे।

इसके बाद सत्तारूढ़ दल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर बयान के साथ एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें जद (एस) नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के बेटे की आलोचना की गई थी। बिजली वितरण कंपनी की सतर्कता इकाई ने निरीक्षण किया और भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया।

कुमारस्वामी ने कहा कि यह उनकी गलती नहीं थी बल्कि सजावट करने वाली एक निजी संस्था की गलती थी, जिसने पास के बिजली के खंभे से सीधे तार जोड़ दिये। उन्होंने दावा किया कि जब उन्हें पता चला तो उन्होंने तुरंत इसे हटवा दिया और घर के मीटर से तार जोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: भारत में होगा Artificial ग्लोबल पार्टनरशिप समिट का आयोजन, दूसरे वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट में बोले PM मोदी

कांग्रेस ने उन पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘दुनिया के एकमात्र ईमानदार व्यक्ति एचडी कुमारस्वामी के जेपी नगर स्थित आवास को बिजली के खंभे से अवैध तरीके से तार जोड़ कर सजावटी रोशनी से रोशन किया गया था। यह दुर्भाग्य की बात है कि एक पूर्व मुख्यमंत्री को बिजली चोरी करनी पड़ रही है।’’

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।