यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'पैरों पर गोली क्यों चलानी, थोड़ा ऊपर चलाओ...' कर्नाटक के नेता एनकाउंटर की करने लगे वकालत, बिहार-नेपाल के लोगों पर था निशाना
बेंगलुरु में बाहरी राज्यों के अपराधों पर चिंता जताते हुए कर्नाटक के विधायक एसआर विश्वनाथ ने त्वरित न्याय (इंस्टेंट जस्टिस) की वकालत की। उन्होंने सदन म ...और पढ़ें

HighLights
- बेंगलुरु में बढ़ते अपराध को लेकर बीजेपी विधायक का विवादित बयान।
- पैरों से ऊपर गोली चलाने की मांग।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के एक विधायक ने त्वरित न्याय (Instant Justice) की वकालत करते हुए कहा कि अपराधियों के पैरों पर गोली न चलाकर थोड़ा ऊपर चलाना चाहिए। ये बयान तब दिया गया है कि जब बेंगलुरु में बीते दिनों में कई अपराध हुए हैं जिनमें नेपाल, उड़ीसा और बिहार के निवासी आरोपी बनाए गए हैं।
विधायक एसआर विश्वनाथ की बेंगलुरु शहर में बाहरी लोगों के जघन्य अपराधों में लिप्त होने की चिंता ने विवाद खड़ा कर दिया है, जब नेता ने अप्रत्यक्ष रूप से उनके एनकाउंटर की मांग करते हुए कहा, "उनके पैरों पर गोली क्यों चलानी है, थोड़ा ऊपर गोली मारनी है।"
बीते हफ्ते शहर में हुए अपराध
पिछले हफ़्ते होली पार्टी के दौरान बेंगलुरु ग्रामीण के सरजापुरा में एक निर्माणाधीन इमारत में तीन मजदूरों की हत्या कर दी गई। इसमें आरोपी बिहार के हैं। इस बीच, शुक्रवार शाम को बेंगलुरु के प्रतिष्ठित लालबाग वनस्पति उद्यान में होली समारोह के दौरान नेपाली नागरिकों के दो समूहों में हिंसक झड़पें हुईं। इसके अलावा, महालक्ष्मी की भीषण हत्या, जिसके शरीर को 50 से ज़्यादा टुकड़ों में काटकर रेफ्रिजरेटर में भर दिया गया था, उसके प्रेमी मुक्ति रंजन रॉय ने की थी जो ओडिशा का रहने वाला था।
विधायक का विवादित बयान
बेंगलुरु के येलहंका निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक एसआर विश्वनाथ ने विधानसभा में तर्क दिया कि आज बेंगलुरु में अधिकतम अपराध कर्नाटक के बाहर के लोगों द्वारा किए जाते हैं। विधायक ने बुधवार शाम सदन में गृह मंत्री से कहा, "पिछले दिनों नेपाल से आए लोगों ने स्थानीय लोगों पर हमला किया, कोरामनगला में होली के दौरान हत्या करने वाले लोग बिहार से थे। आप उन पर दया क्यों दिखा रहे हैं? उनके दाहिने पैर पर गोली क्यों चलाई? थोड़ा और ऊपर चलाएं।"