कर्नाटक में चार साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों का हमला, होंठ और गाल पर आईं चोटें
कर्नाटक के कलबुर्गी में घर पर खेल रही चार साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे वो बच्ची घायल हो गई।

आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर किया हमला (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
कलबुर्गी में चार साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों का हमला।
बच्ची के होंठ और गाल पर गंभीर चोटें।
प्रशासन से आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने की मांग।
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में आवारा कुत्तों के झुंड ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्तों ने जब हमला किया, तब वो बच्ची अपने घर पर खेल रही थी।
आवारा कुत्तों के हमले से बच्ची घायल हो गई, उसके होंठ और गाल पर चोटें आई हैं। उसे तुरंत सेडम सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज हुआ और घावों पर टांके लगाए गए।
आवारा कुत्तों के हमले से घायल हुई चार साल की बच्ची
यह घटना सेडम तालुक के मीनाहबल गांव में हुई। चार साल बच्ची की पहचान सान्वी के तौर पर हुई है। उसके चेहरे पर गहरे घाव हुए। इलाज के दौरान सान्वी के होंठ और गाल पर टांके लगाए गए हैं।
इस घटना के बाद गांव वालों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने और ऐसे हमलों को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने की अपील की है।
बढ़ रहीं आवारा कुत्तों के हमले की घटना
इस साल की शुरुआत में भी कर्नाटक से ही कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था, तब आवारा कुत्तों ने चार साल के बच्चे पर हमला किया था। वो अपने घर के पास खेल रहा था, लेकिन आवारा कुत्तों के हमले से उसकी खोपड़ी की खाल बुरी तरह फट गई थी।
कर्नाटक के रायचूर शहर के मालियाबाद से सामने आया था। उस दौरान चार साल का गोपाल अपने घर के पास खेल रहा था, तभी एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया।
बताया जाता है कि जानवर बच्चे पर झपटा, उसे घसीटा और बार-बार उसके सिर पर काटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी खोपड़ी की ज्यादातर खाल उखड़ गई थी।
यह भी पढ़ें- 'माता सीता का किरदार भगवान राम से भी महान', CM DK शिवकुमार ने महिलाओं से लीडरशिप में आने को कहा
