Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Kartik Purnima Ganga Snan 2022 Time 2022 LIVE: कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार और हर की पौड़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब

Kartik Purnima Ganga Snan 2022 Time 2022 Today LIVE Updates: कार्तिक पूर्णिमा पर आज चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। इस दिन खास उपाए करने पर घर के आर्थिक हालात अच्छे बने रहते हैं।

By Mahen KhannaTue, 08 Nov 2022 03:13 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। कार्तिक माह का आज आखिरी दिन है और आज ही कार्तिक पूर्णिमा है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान-दान, लक्ष्मी-नारायण पूजन की जाती है। कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान कर देव दिवाली भी मनाई जाती है, जिसे काफी शुभ माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा पर आज चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। इस दिन कुछ खास उपाए किए जाएं तो घर के आर्थिक हालात अच्छे बने रहते हैं। आइए जानते हैं पूर्णिमा का स्नान कब होगा और चंद्र ग्रहण कब लगेगा।

Kartik Purnima Ganga Snan 2022 Time 2022 Today LIVE Updates:

8 Nov 20223:09:28 PM
कार्तिक महीने के दौरान हर दिन सुबह लोग करते हैं गंगा स्नान

कार्तिक के महीने के दौरान, बहुत से लोग हर दिन सुबह होने से पहले गंगा या अन्य पवित्र नदियों में पवित्र डुबकी लगाते हैं। पवित्र स्नान करने की यह प्रथा शरद पूर्णिमा के दिन से शुरू होती है और कार्तिक पूर्णिमा पर समाप्त होती है।

8 Nov 20222:00:19 PM
रायबरेली में गंगा स्नान पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा की भोर से गंगा स्नान के लाखों की संख्या में स्नानार्थी डलमऊ, ऊंचाहार और सरेनी के गंगा तटों पर पहुचें। भारी भीड़ के बीच सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

8 Nov 20221:13:56 PM
अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए उमड़े लाखों भक्त

अयोध्या में पूर्णिमा स्नान के लिए राम नगरी में भक्तों की भारी भीड़ देखि गई। बीती रात दो बजे से ही पावन सलिला सरयू में स्नान दान का क्रम शुरू हो गया था। रामनगरी में लाखों भक्तों की भीड़ लगी हुई है। इस बार पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया है। जिसके चलते सुबह 8:10 बजे से राम नगरी के मुख्य मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए है।

8 Nov 20221:01:18 PM
रांची में स्वर्णरेखा नदी के घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को आध्यात्मिक कार्यक्रम विभिन्न नदियों के तट पर आयोजित किया गया है। राजधानी रांची में केतारी बागान स्वर्णरेखा नदी इक्ससवी महादेव मंदिर परिसर के चारों ओर कार्तिक पूर्णिमा पर मेला का आयोजन किया गया है।

8 Nov 202212:36:41 PM
देव दिवाली के रूप में मनाया जाता है कार्तिक पूर्णिमा

कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है और कार्तिक महीने के पंद्रहवें दिन  चंद्र दिवस के रूप में माना जाता है। यह त्योहार प्रबोधिनी एकादशी से जुड़ा हुआ है और यह चतुर्मास के अंत का प्रतीक है, चार महीने की अवधि जब भगवान विष्णु को सोते हुए माना जाता है। 

8 Nov 202212:22:48 PM
पूरे देश में कई नामों से पूर्णिमा को पुकारा जाता है

पूर्णिमा के दिन को हिंदू कैलेंडर के अनुसार पूरे देश में कई नामों से पुकारा जाता है, जिसमें पूर्णिमा, पूनम, पूर्णमी और पूर्णिमासी शामिल हैं। कार्तिक मास को दामोदर मास कहा जाता है

8 Nov 202211:53:42 AM
अमरोहा के तिगरीधाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर अमरोहा के तिगरीधाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्‍य देकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

8 Nov 202211:31:51 AM
चंद्रग्रहण के कारण लोगों ने सूतक काल से पूर्व ही किया स्‍नान

पूर्व बिहार, सीमांचल, कोसी के सभी जिलों में कार्तिक पूर्णिमा को लेकर काफी उत्‍साह दिखा। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर आधी रात के बाद से ही गंगा तटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालु उमड़े। भागलपुर में गंगा स्‍नान के लिए काफी संख्‍या में लोग मध्‍य रात्रि से ही घाट पर उमड़ गए। चंद्रग्रहण के कारण लोगों ने सूतक काल से पूर्व ही स्‍नान किया।

8 Nov 202211:19:39 AM
बिहार के गया में श्रद्धालुओं ने पवित्र फल्‍गु नदी में लगाई डुबकी

बिहार के गया में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज श्रद्धालुओं ने पवित्र फल्‍गु नदी में आस्‍था की डुबकी लगाई। इसके पहले बैकुंठ चतुर्दशी के मौके पर सोमवार को भी श्रद्धालुओं ने फल्‍गु में स्‍नान कर विष्णुपद मंदिर में पूजा की। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज पटना-गया रेलखंड पर विशेष पैसेंजर ट्रेनें भी चलाई जा रहीं हैं।

8 Nov 202210:58:22 AM
प्रयागराज के त्रिवेणी घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
blog images

प्रयागराज में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम घाट पर पूजा और पवित्र स्नान किया। पवित्र डुबकी लगाने के लिए त्रिवेणी घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दिखें।

Prayagraj, UP | Devotees throng in large numbers to take a holy dip in Triveni Sangam (confluence of three rivers) on the occasion of #KartikPurnima pic.twitter.com/L04Hp3PUhi

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 8, 2022
8 Nov 202210:49:39 AM
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बिहार में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
blog images

बिहार के पटना में भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज गंगा नदी में श्रद्धालु स्नान करते नजर आए।पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत अन्य शहरों में स्नान के दौरान मेले जैसा माहौल रहा। भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए।

8 Nov 202210:38:02 AM
मुख्‍यमंत्री योगी ने प्रदेशवास‍ियों को कार्तिक पूर्णिमा की दी बधाई
blog images

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर  मुख्‍यमंत्री योगी ने प्रदेशवास‍ियों को कार्तिक पूर्णिमा की बधाई दी। सीएम ने ट्वीट कर कहा क‍ि सभी प्रदेश वासियों व श्रद्धालुओं को लोक-आस्था के महापर्व कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! 

8 Nov 202210:10:16 AM
गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

यूपी में लोक-आस्था का महापर्व कार्तिक पूर्णिमा धूमधाम से मनाया जा रहा है। कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, कन्‍नौज, च‍ित्रकूट में सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। मोक्षदाय‍िनी में डुबकी लगाकर भक्‍त मोक्ष और शुभ फल की प्राप्ति की कामना की।

8 Nov 20229:57:02 AM
श्रद्धालुओं ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के 'सरोवर' में लगाई डुबकी
blog images

पंजाब में गुरुनानकजयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सरोवर में डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की । 

8 Nov 20229:17:55 AM
वाराणसी के घाटों पर बड़ी संख्या में भक्तों ने किया पवित्र स्नान
blog images

उत्तरप्रदेश के वाराणसी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु दिखें । गंगा नदी में पवित्र स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त वाराणसी के घाटों पर उमड़ें।

8 Nov 20228:15:13 AM
कार्तिक पूर्णिमा: हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में किया पावन स्नान
blog images

उत्तराखंड के हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पावन स्नान किया। बता दें सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। आठ नवंबर, 2022 को कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी की पूजा करने और गंगा स्नान करने का विशेष महत्व बताया गया है। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा से सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं।

#WATCH उत्तराखंड: हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पावन स्नान किया। pic.twitter.com/LVNs8Dakey

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 8, 2022
8 Nov 20227:47:17 AM
ओडिशा में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मनाया गया नाव उत्सव

ओडिशा में नाव उत्सव कार्तिक पूर्णिमा पर छोटे- छोटे नाव बना के नदियों में तैराया जाता है । यह त्यौहार ओडिशा के समुद्री गौरव के याद में किया जाता है और हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर मनाया जाता है।

#WATCH | Bhubaneswar, Odisha: People set afloat miniature boats to mark Boita Bandana (boat festival). The festival is a commemoration of the maritime glory of Odisha and is observed every year on #KartikPurnima; Visuals from early this morning pic.twitter.com/icuDmqHnXX

— ANI (@ANI) November 8, 2022
8 Nov 20227:39:17 AM
गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

उत्तर प्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पावन स्नान किया। बड़ी संख्या में भक्तों ने गढ़मुक्तेश्वर में गंगा नदी में डुबकी लगाई।  

#WATCH उत्तर प्रदेश: गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पावन स्नान किया। pic.twitter.com/jlgyCcfpan

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 8, 2022
8 Nov 20226:53:52 AM
भगवान महाकाल की पहली बारात निकाली गई

मध्यप्रदेश के उज्जैन में कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान महाकाल की पहली बारात निकाली जा रही है। भगवान की मूर्ति को लोग सजाकर लेकर जा रहे हैं।

Ujjain, MP | Lord Mahakal's first procession for the month of Kartik being taken out pic.twitter.com/wgs8gdQAwV

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) November 8, 2022
8 Nov 20226:37:47 AM
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने लगाई डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की। उन्होंने यहां हजारों की तादात में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को कार्तिक पूर्णिमा की बधाई।

#WATCH छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रायपुर के महादेव घाट पर खारुन नदी में डुबकी लगाई। pic.twitter.com/9gPnjcgHtF

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 8, 2022
8 Nov 20226:16:02 AM
कार्तिक पूर्णिमा का यह है शुभ मुहूर्त

कार्तिक पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 7 नवंबर की शाम 04 बजकर 15 मिनट से हो गई है। इसका समापन 8 नवंबर की शाम 04 बजकर 31 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा आज मनाई जा रही है।

8 Nov 20226:07:51 AM
कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान विष्णु की होती है पूजा

कार्तिक के महीने में भगवान विष्णु की खास आराधना की जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य का अवतार धारण किया था, जिन्हें भगवान विष्णु का प्रथम अवतार भी माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान कर दीप दान करना काफी शुभ माना जाता है।

8 Nov 20225:46:59 AM
कार्तिक पूर्णिमा का यह है महत्व

ज्‍योतिष के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्‍नान करके उगते सूर्य को अर्ध्‍य देने का विशेष महत्व माना जाता है। इसके अलावा अगर इस दिन विशेष तौर पर कुछ दान किया जाए तो कई तरह के पापों से मुक्ति  मिलती है। वहीं इस दिन दीपदान और तुलसी पूजा जरूर करनी चाहिए।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us