Karwa Chauth 2026 Live: देशभर में मनाया गया करवाचौथ का पर्व, चांद का दीदार कर सुहागिनों ने खोला व्रत
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time Live Updates: करवा चौथ पूजा मुहूर्त, City-wise चंद्रोदय समय, सर्गी, व्रत कथा, पूजा विधि और व्रत से जुड़े जरूरी नियमों की ताजा जानकारी यहां पाएं।
-1793287541012_m.webp)
Karwa Chauth 2026 Live Updates: देशभर में आज यानी गुरुवार को करवाचौथ की धूम है। सुहागन महिलाओं के लिए यह दिन बेहद खास है। करवाचौथ का व्रत आज शुबह से ही शुरू हो गया है। व्रती महिलाए सोलह श्रृंगार के साथ पूजा-पाठ में लगी हैं। करवाचौथ के व्रत का समापन आज चांद दिखने के साथ किया जाता है ऐसे में सवाल यह है कि आज चांद कब निकलेगा?
देश-दुनिया में कैसे मनाया जा रहा है करवाचौथ और चांद निकलने से जुड़ी पल-पल की अपडेट हम आपको देंगे। बने रही हमारे साथ।
हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्नी संग मनाया करवाचौथ
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर के साथ शिमला में करवाचौथ मनाया।
#WATCH हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर के साथ शिमला में करवा चौथ मनाया। (वीडियो: हिमाचल प्रदेश CMO) https://t.co/ELeB3WIUQS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी गीता संग मनाया करवाचौथ
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी गीता धामी के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए करवाचौथ का त्योहार मनाया।
इस अवसर पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि करवा चौथ समृद्ध भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों, अटूट विश्वास, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है।
#WATCH | Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami celebrated the festival of Karwa Chauth with his wife, Geeta Dhami, following traditional rituals. Extending his heartfelt greetings to all the people of the state on this occasion, the Chief Minister said that Karwa Chauth is a symbol of rich Indian culture, family values, unwavering trust, love, and devotion.
— ANI (@ANI) October 29, 2026
चंडीगढ़ में लोगों ने मनाया करवाचौथ
चंडीगढ़ में महिलाओं ने सुखना झील पर पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ करवाचौथ मनाया।
#WATCH चंडीगढ़: महिलाओं ने सुखना झील पर पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ करवा चौथ मनाया। https://t.co/jTVAWA0Wh1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2026
दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने पत्नी प्रीति संग मनाया करवाचौथ
दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा और उनकी पत्नी प्रीति मिश्रा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर करवा चौथ की रस्में निभाईं और अपना व्रत खोला।
#WATCH | Delhi Minister Kapil Mishra and his wife Priti Mishra perform rituals of Karwa Chauth and break fast, at the residence of CM Rekha Gupta. https://t.co/SlGWTUR29q
— ANI (@ANI) October 29, 2026
शिमला में दिखा चांद
शिमला में महिलाओं ने रिज मैदान में करवा चौथ का त्योहार मनाया।
#WATCH शिमला(हिमाचल प्रदेश): महिलाओं ने रिज मैदान में करवा चौथ का त्योहार मनाया। https://t.co/430H2RQAKl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2026
#WATCH | Himachal Pradesh: Moon sighted in Shimla, women who are celebrating Karwa Chauth perform rituals with their husbands and break their fast. https://t.co/49pkvW3qtu
— ANI (@ANI) October 29, 2026
दिल्ली में निकला चांद, CM रेखा गुप्ता ने खोला व्रत
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर अपने पति मनीष गुप्ता के साथ अपना व्रत खोला और करवा चौथ की रस्में निभाईं।
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta breaks her fast and performs rituals of Karwa Chauth with her husband Manish Gupta at her residence. https://t.co/4Mm3xf7xqx
— ANI (@ANI) October 29, 2026
गुवाहाटी में भी दिखा चांद
लखनऊ के बाद गुवाहाटी में भी चांद नजर आया। करवाचौथ मना रही महिलाओं ने अपना व्रत खोला।
#WATCH | Assam: Moon sighted in Guwahati; women who are celebrating Karwa Chauth break their fast. https://t.co/C0yNZF4BKG
— ANI (@ANI) October 29, 2026
UP में महिला कैदियों ने मनाया करवाचौथ
उत्तर प्रदेश के सीतापुर की जिला जेल में करवाचौथ मनाया गया, जहां 27 महिला कैदियों और 17 विवाहित जोड़ों ने इस त्योहार की रस्में निभाईं। जेल प्रशासन ने इस आयोजन के लिए व्यवस्था की थी।'
#WATCH | Uttar Pradesh: Karwa Chauth celebrated at District Jail in Sitapur where 27 women inmates and 17 married couples performed rituals of the festival. Arrangements for the celebration were made by the jail administration. (Video: Jail Superintendent Priti Yadav) https://t.co/0amqUZLl4D
— ANI (@ANI) October 29, 2026
लखनऊ में दिखा चांद
लखनऊ में दिखा चांद, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने पत्नी संग की पूजा
#WATCH | Lucknow | Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Brajesh Pathak and his wife Namrata Pathak perform rituals of Karwa Chauth after sighting the moon. https://t.co/SQBIpxuei7
— ANI (@ANI) October 29, 2026
#WATCH | Lucknow | Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Brajesh Pathak says, "This ancient festival, rooted in the Indian Sanatan tradition, is being celebrated with great enthusiasm across the country and the state. On this sacred occasion—which symbolizes the unbreakable love and trust between a husband and wife—I extend my heartfelt greetings and best wishes to all our sisters and mothers. Our sisters, mothers, and daughters, who observed a 'nirjala' fast throughout the day, are now breaking their fast. I offer my warmest congratulations to all our sisters; I pray to God that they may find opportunities to excel in every sphere of life and that their husbands may be blessed with a long life..."
— ANI (@ANI) October 29, 2026
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर करवाचौथ का जश्न
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर करवाचौथ के जश्न के दौरान, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने कहा, 'मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर विवाहित महिलाओं के साथ यह त्योहार मनाया। हम यहाँ नाच-गा रहे हैं, रैंप वॉक कर रहे हैं और खूब आनंद ले रहे हैं। यह त्योहार हमें हमारी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ता है। इसलिए, हम अपनी मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। मैं सभी महिलाओं से कहना चाहूंगी कि आज आप सभी बहुत सुंदर लग रही हैं। लेकिन सुंदरता केवल बाहरी नहीं होती; असली सुंदरता हमारे मन और आत्मविश्वास में बसती है। आत्मविश्वास ही हमारी सुंदरता है। अपना आत्मविश्वास कभी न खोएं...'
#WATCH | Delhi: At Karwa Chauth celebrations at CM Rekha Gupta's residence, Delhi Commission for Women Chairperson Lata Gupta says, "CM Rekha Gupta celebrated this festival at her residence with married women. We are dancing, ramp walking and enjoying here. This festival connects us to our culture and traditions. So, we thank our CM and extend her best wishes. I would like to tell all women that all of them are looking really beautiful today. But beauty is not just superficial, beauty lies in our mind and confidence. Self confidence is our beauty. Do not ever lose your self confidendce..."
— ANI (@ANI) October 29, 2026
करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट करें चांदी
करवाचौथ पर चांदी की कीमत में भारी गिरावट आई है। ऐसे में आप अपनी पत्नी को चांदी गिफ्ट कर सकते हैं। बता दें गुरुवार को अचानक चांदी की कीमत में 4600 रुपये की गिरावट आई है।
101 जोड़ों ने एक साथ की करवाचौथ की पूजा
भोपाल में करुणाधाम मंदिर में 101 जोड़ों ने एक साथ करवाचौथ की पूजा की।
#WATCH भोपाल (मध्य प्रदेश): करुणाधाम मंदिर में 101 जोड़ों ने एक साथ करवा चौथ की पूजा की। https://t.co/OwzWCtSEQc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2026
असम में महिलाओं ने ऐसे मनाया करवाचौथ
असम के गुवाहाटी में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ करवाचौथ मनाया।
#WATCH गुवाहाटी(असम): महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ करवा चौथ मनाया। https://t.co/5Cy17IXIgT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2026
करवाचौथ पर देशभर से आ रहीं तस्वीरें
इंदौर में महिलाओं ने करवा चौथ के अवसर पर पारंपरिक पूजा थाली की रस्में निभाईं।
#WATCH | Madhya Pradesh | Women in Indore performed the traditional puja thali rituals on the occasion of Karwa Chauth https://t.co/X0YSdR58cF
— ANI (@ANI) October 29, 2026
वाराणसी में महिलाओं ने करवा चौथ के अवसर पर पारंपरिक पूजा थाली की रस्में निभाईं।
#WATCH | Uttar Pradesh | Women in Varanasi performed the traditional puja thali rituals on the occasion of Karwa Chauth https://t.co/TSsuc0Olgl
— ANI (@ANI) October 29, 2026
प्रयागराज में महिलाओं ने करवा चौथ के अवसर पर पारंपरिक पूजा थाली की रस्में निभाईं।
प्रयागराज में महिलाओं ने करवा चौथ के अवसर पर पारंपरिक पूजा थाली की रस्में निभाईं।
#WATCH | Uttar Pradesh | Women in Prayagraj performed the traditional puja thali rituals on the occasion of Karwa Chauth https://t.co/EYPyBldeWZ
— ANI (@ANI) October 29, 2026
कैसे खोले करवाचौथ का व्रत?
करवाचौथ पर, चांद निकलने के बाद व्रत खोला जाता है, जो इस दिन का सबसे महत्वपूर्ण पल होता है। महिलाएं सबसे पहले एक छलनी से चंद्रमा को देखती हैं, जो सकारात्मकता और समर्पण का प्रतीक है। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य (जल) दिया जाता है। फिर, पति अपनी पत्नी को पानी का पहला घूंट या कोई मिठाई खिलाकर व्रत पूरा करवाता है। इसके बाद महिलाएं कुछ खा-पी सकती हैं; आमतौर पर वे फलों, मिठाइयों या हल्के नाश्ते से दिन भर के व्रत का समापन करती हैं।
करवा चौथ पर किसकी पूजा की जाती है?
करवा चौथ पर देवी पार्वती के रूप 'करवा माता' की पूजा की जाती है, जो वैवाहिक सुख से जुड़ी हैं। इनके साथ भगवान शिव, गणेश और कार्तिकेय की भी पूजा होती है। चतुर्थी भगवान गणेश की तिथि है, इसलिए सबसे पहले उनकी पूजा की जाती है, और अंत में चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है।
चंद्रमा मन, भावनाओं और दो लोगों के बीच के स्नेहपूर्ण बंधन का प्रतीक है। इस दिन चंद्रमा की पूजा करने का उद्देश्य वैवाहिक जीवन में शांति लाना और पति के अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना करना है।
सबसे पहले कहां दिखेगा चांद?
पूरा देश करवाचौथ की पूजा के बाद आसमान की ओर नजार गड़ाए हुए है। सबसे पहले कोलकाता में चांद दिखने की उम्मीद है, कोलकाता में चांद दिखने का संभावित समय 7 बजकर 47 मिनट है।
अगर चांद न दिखे तो ऐसे खोलें व्रत?
करवाचौथ पर कई राज्यों में चक्रवात अर्णब के कारण मौसम खराब है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में अगर चांद नहीं निकला तो महिलाओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
ऐसी स्थिति में महिलाएं शिवजी की तस्वीर में जहां चंद्रमा विराजमान हो, उस चंद्रमा को देखकर भी आप व्रत खोल सकती हैं। शास्त्रों में इसका वर्णन मिलता है। इसके अलावा शिव मंदिर जाकर भगवान शिव के दर्शन करके भी व्रत खोला जा सकता है।
इसके अलावा एक थाली में सफेद चंदन और चावल मिलाकर चंद्रमा की आकृति बनाएं। फिर उस चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोल सकती हैं।
अहमदाबाद में कब दिखेगा चांद?
अहमदाबाद में आज रात 8:52 बजे चंद्रमा के दिखाई देने की उम्मीद है।
करवा चौथ पूजा विधि
शाम की पूजा में करवाचौथ से जुड़ी कथाए शामिल होती हैं। महिलाएं एक साथ बैठकर अपनी पूजा की थालियां सजाती हैं और व्रत कथा सुनती हैं। कुछ समुदायों में इस दौरान थालियां आपस में बदली जाती हैं, जबकि कुछ अन्य परिवारों में अपनी अलग परंपराएं होती हैं।
इसमें ‘करवा’ का विशेष महत्व है। ‘करवा’ मिट्टी के उस पात्र को कहते हैं, जिसमें चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए पानी रखा जाता है। करवा चौथ को ‘कारक चतुर्थी’ के नाम से भी जाना जाता है, और इस पारंपरिक अनुष्ठान में यह पात्र मुख्य भूमिका निभाता है।
चंद्रमा के निकलने पर महिलाएं उसे छलनी से देखने से पहले जल अर्पित करती हैं और प्रार्थना करती हैं। इसके बाद अक्सर उसी छलनी से अपने पति को देखने की रस्म भी निभाई जाती है। फिर पति अपनी पत्नी को पानी या भोजन देकर उनका व्रत खुलवा सकते हैं, हालांकि अलग-अलग परिवारों में इसके तरीके अलग-अलग हो सकते हैं।
पुणे में कब निकलेगा चांद?
पुणे में आज रात 8:58 बजे चंद्रमा के दिखाई देने की उम्मीद है।
करवाचौथ पर छलनी से चांद और पति को क्यों देखती हैं महिलाएं?
करवा चौथ के पर्व पर महिलाएं चांद और अपने पति को एक छलनी से देखती हैं। यह आध्यात्मिक शुद्धि, सम्मान और समर्पण का प्रतीक है। माना जाता है कि छलनी की जाली नकारात्मक ऊर्जा, भटकाव या बुरे प्रभावों को छानकर अलग कर देती है, जिससे केवल शुद्ध, शांत रोशनी और प्रेम ही पति तक पहुंच पाता है।
यह छलनी एक पारंपरिक, हल्के घूंघट की तरह काम करती है, जिसके जरिए पत्नी संकोच या श्रद्धा के साथ अपने पति का चेहरा देखती है जो कि पारंपरिक रीति-रिवाजों और शालीनता को दर्शाता है।
गाजियाबाद में कब दिखेगा चांद?
करवा चौथ पर गाजियाबाद में रात 8:11 बजे से 8:21 बजे के बीच चांद निकलने की उम्मीद है।
वाराणसी में कब दिखेगा चांद?
वाराणसी में आज रात 8:02 बजे चंद्रमा के दिखाई देने की उम्मीद है।
बेंगलुरु में कब दिखेगा चांद?
बेंगलुरु में आज रात 8:55 बजे करवाचौथ का चांद दिखाई देने की उम्मीद है।
चेन्नई और कोच्ची में कब निकलेगा चांद?
कोच्चि में आज रात 9:03 बजे चांद दिखाई देने की उम्मीद है, वहीं चेन्नई में रात 8:44 बजे चंद्रमा दिखाई देने की उम्मीद है।
करवाचौथ पर सिटी वाइस पूजा मुहूर्त
करवा चौथ 2026: शहर अनुसार पूजा मुहूर्त
| शहर | पूजा मुहूर्त |
|---|---|
| नई दिल्ली | 05:38 PM से 06:56 PM |
| नोएडा | 05:38 PM से 06:55 PM |
| मुंबई | 06:07 PM से 07:22 PM |
| पुणे | 06:03 PM से 07:18 PM |
| पटना | 05:10 PM से 06:27 PM |
| वाराणसी | 05:19 PM से 06:36 PM |
इन शहरों में कब दिखेगा चांद?
दिल्ली, लखनऊ, पटना, जयपुर और भोपाल में इस समय दिखेगा करवाचौथ का चांद।
| शहर | समय |
|---|---|
| दिल्ली | रात 8 बजकर 17 मिनट पर |
| लखनऊ | रात 8 बजकर 06 मिनट पर |
| पटना | रात 7 बजकर 52 मिनट पर |
| भोपाल | रात 8 बजकर 26 मिनट पर |
| जयपुर | रात 8 बजकर 26 मिनट पर |
अगर पति पास न हों तो करवा चौथ का व्रत कैसे खोलें?
जब पति दूर हों, तो भी करवा चौथ का पवित्र व्रत अधूरा नहीं रहता। चंद्रमा की चांदनी में आप अपने आप ही इस व्रत को विधि-विधान से पूरा कर सकती हैं। परंपरा के अनुसार पहले चंद्रदेव की पूजा करें, अर्घ्य दें और मन ही मन अपने पति के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करें। फिर शांत भाव से स्वयं ही थोड़ा जल पिएं और कोई मीठा खाकर व्रत का पारण कर लें। अगर चाहें तो पति से वीडियो कॉल पर जुड़कर भी यह पल साझा कर सकती हैं दूरी मिट जाएगी और व्रत का आनंद दोगुना हो जाएगा।
सास नहीं हैं तो करवाचौथ का सामान किसे सौंपें?
करवाचौथ पर अगर आपकी सास न हो तों आप अपने घर की किसी सम्मानित बड़ी महिला जैसे- बुआ, मौसी या दीदी को करवा चौथ का शुभ सामान अर्पित कर सकती हैं। चाहें तो पंडिताइन के चरणों में भी यह सामान दान कर सकती हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करवाचौथ की पूजा में हुईं शामिल
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अन्य महिलाओं के साथ अपने आवास पर करवाचौथ की पूजा में हिस्सा लिया।
#WATCH | Along with other women, Delhi CM Rekha Gupta participates in rituals of Karwa Chauth at her residence. https://t.co/gGTauCcO4H
— ANI (@ANI) October 29, 2026
करवाचौथ का व्रत खोलने के बाद क्या करें?
जब चांद देखने से व्रत पूरा हो जाए और पिया के हाथ से पहला घूंट गले से उतर जाए, तो शरीर को सात्विक भोजन से ही तृप्त करें। इस पावन दिन लहसुन-प्याज से दूरी बनाए रखें क्योंकि करवा चौथ की शुद्धता सिर्फ उपवास तक नहीं, बल्कि उसके बाद के हर कौर में भी बसी होती है।
अकेले कैसे करें करवाचौथ पर पूजा?
इस साल अगर आप अकेले करवा चौथ का व्रत रख रही हैं, तो बिल्कुल भी परेशान न हों। आपकी श्रद्धा ही सबसे बड़ी शक्ति है। माता गौरी या पार्वती की एक सुंदर तस्वीर या छोटी-सी मिट्टी की मूर्ति को अपने पूजा स्थल पर विराजमान कर दें। फिर उसी पारंपरिक विधि से मन लगाकर पूजा कीजिए… भगवान् आपकी एकांत भक्ति को भी उतना ही स्वीकार करेंगे जितना सामूहिक उत्सव को।
लास्ट मिनट में करवाचौथ पर अपनी पत्नी को दें ये सरप्राइज गिफ्ट
Karwa Chauth 2026 Live: करवाचौथ के आखिरी पलों में पत्नी को दें ये 5 दिल छू लेने वाले गिफ्ट
- दिल से लिखा एक खत: एक सादे कागज पर कोई पुरानी प्यारी याद, उनकी वो खूबी जो आपको आज भी मुग्ध कर देती है, या रिश्ते का कोई छोटा-सा पल जिसे याद करके आज भी आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।
- खत के साथ एक फ्रेम की हुई फोटो: कोई पुरानी या हाल की प्यारी तस्वीर फ्रेम में लगवा दें। खत और फोटो का यह जोड़ा शब्दों से कहीं ज्यादा बोलता है।
- एक छोटी यादगार चीज: कोई पुरानी चिट्ठी, टिकट, या कोई छोटी वस्तु जिसे आप दोनों ने कभी साथ संभाला हो उसे सुंदर तरीके से पैक करके दें।
- हाथ से बना छोटा सा कार्ड: रंग-बिरंगे कागज पर कुछ शेर या कविता लिखकर या डूडल बनाकर एक पर्सनल कार्ड तैयार करें। इसमें आपकी मेहनत ही असली गिफ्ट बनेगी।
- एक छोटा सा प्रॉमिस नोट: एक सुंदर नोट पर लिखें कि आप भविष्य में उनके लिए क्या-क्या करना चाहते हैं—एक स्पेशल डिनर, एक छोटी ट्रिप या बस हर रोज थोड़ा और ध्यान। यह वादा उनका दिल जीत लेगा।
पूरे देश में कब निकलेगा करवा चौथ का चांद?
Karwa Chauth Moonrise Time 2026: पंचांग अनुसार करवा चौथ का चांद रात 8 बजकर 17 मिनट तक दिखाई दे सकता है। लेकिन अलग-अलग शहरों में चांद निकलने का समय में कुछ मिनटों का अंतर देखने को मिल सकता है।
| शहर का नाम | चांद निकलने का संभावित समय |
|---|---|
| दिल्ली | रात 8 बजकर 17 मिनट पर |
| नोएडा | रात 8 बजकर 16 मिनट पर |
| गाजियाबाद | रात 8 बजकर 16 मिनट पर |
| लखनऊ | रात 8 बजकर 06 मिनट पर |
| कानपुर | रात 8 बजकर 10 मिनट पर |
| मुंबई | रात 9 बजे पर |
| कोलकाता | रात 7 बजकर 47 मिनट पर |
| हैदराबाद | रात 8 बजकर 41 मिनट पर |
| बेंगलुरु | रात 8 बजकर 55 मिनट पर |
| पटना | रात 7 बजकर 52 मिनट पर |
करवा चौथ कथा का समय क्या है?
Karwa Chauth Puja Muhurat 2026: 29 अक्टूबर को करवा चौथ की कथा पढ़ने का समय शाम 5 बजकर 38 मिनट पर शुरू होगा औए शाम को 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में विधि विधान से पूजा करें और साथ ही इस पावन को कथा सुनें।
